Friday, February 6, 2026
HomeखेलVirat Kohli सच में है क्रिकेट के किंग, ICC ने दिया साल...

Virat Kohli सच में है क्रिकेट के किंग, ICC ने दिया साल 2023 के वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

इसी बीच आईसीसी की तरफ से एक बार फिर से टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली को पुरुस्कार दिया गया है। विराट कोहली को साल 2023 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड आईसीसी की तरफ से दिया गया है।

-

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आज के समय में क्रिकेट का किंग कहा जाता है। विराट कोहली आज पूरी दुनिया में किंग कोहली के नाम से मशहूर हैं। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से बढ़कर एक कई बड़े खिताब जीते हैं। इसी बीच आईसीसी की तरफ से एक बार फिर से टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली को पुरुस्कार दिया गया है। विराट कोहली को साल 2023 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड आईसीसी की तरफ से दिया गया है।

ICC ने विराट कोहली को दिया खिताब

आईसीसी की तरफ से आज साल 2023 के वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर के अवार्ड के विनर खिलाड़ी का नाम का ऐलान कर दिया है। वनडे विश्व कप 2023 में आश्चर्य जनक प्रदर्शन करने के कारण विराट कोहली को साल 2023 के वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। इसके साथ विराट कोहली ने चौथी बार आईसीसी का क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता है।

जीते हैं आईसीसी के सबसे ज्यादा खिताब

अगर हम विराट कोहली के अभी तक के क्रिकेट करियर के बाद करें तो विराट कोहली ने अभी तक आईसीसी के 10 व्यक्तिगत खिताब जीते हैं। इसके साथ विराट कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर है विराट कोहली के आसपास कोई भी खिलाड़ी नहीं है। क्योंकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी कुमार संगकारा है जिन्होंने चार-चार व्यक्तिगत खिताब आईसीसी के जीते हैं।

Read More-Ind vs Eng: घातक गेंदबाजी के बाद भारत ने बल्लेबाजी में दिखाया दम, यशस्वी ने खेली तूफानी पारी, पहले दिन का मैच खत्म

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts