Homeउत्तर प्रदेशरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्ण हुई वर्षों की साधना- भाजपा नेता...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्ण हुई वर्षों की साधना- भाजपा नेता रमाकांत पांडे

भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने कहा- कि, 'श्री अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से वर्षों की साधना पूर्ण हुई है। प्रधानमंत्री ने जो संदेश दिया है निश्चित रूप से उसका समाज के सभी वर्गों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।'

-

Basti News: कल 22 जनवरी को राम मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला है। इस पावन अवसर पर कप्तानगंज के विधानसभा क्षेत्र के ढोढरी गांव में भव्य भंडारे और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने भंडारे के साथ जरूरतमंदों को कमल वितरण भी किया है। भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने कहा- कि, ‘श्री अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से वर्षों की साधना पूर्ण हुई है। प्रधानमंत्री ने जो संदेश दिया है निश्चित रूप से उसका समाज के सभी वर्गों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।’

‘इतिहास में पहली बार पात्रों को मिल रहा है निशुल्क अनाज’

आपको बता दे भाजपा नेता रमाकांत पांडे पार्टी में अलख जगाने के लिए पिछले 10 वर्षों से लगे हैं। समय-समय पर वह क्षेत्र में धार्मिक कार्यों का आयोजन किया करते हैं। भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने कहा कि, “इतिहास में पहली बार पात्रों, जरूरतमंदों को निशुल्क अनाज, वितरण कर सेवा का कीर्तिमान बनाया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास अर्जित कर भाजपा सरकार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में जुटी है। पूर्व की सरकारी गरीबों का हक डकार लेती थी। भाजपा की सरकार बनते ही उनके लिए विकास के द्वार खुले। आवास, शौचालय उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा परिवहन, रोजगार सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य किये।”

पुनः मजबूत सरकार बनाएगी बीजेपी-रमाकांत पांडे

भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने आगे कहा,”पहले सरकारी नौकरियों को प्राप्त करने के लिए लोगों को रिश्वत देनी पड़ती थी किंतु भाजपा की सरकार बनते ही यह खेल समाप्त हुआ और बिना रिश्वत लोग नौकरी हासिल कर रहे हैं। श्री अयोध्या धाम में भव्य मंदिर, काशी में बाबा विश्वनाथ धाम का ऐतिहासिक कारिडोर बन गया है। बीजेपी इन कार्यों के भरोसे पुनः मजबूत सरकार बनाएगी।” वही आपको बता दें भाजपा नेता रमाकांत पांडे रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अपने पैतृक ढोढरी गांव में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर शशिकांत पांडे, राजमणि बिंदु यादव, कृष्ण चंद्र शुक्ला, बब्बू प्रधान, सच्चिदानंद सिंह, रतन प्रधान, संतोष तिवारी ,मनोज सिंह, लव कुश तिवारी सहित हजारों लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts