Ind vs Eng: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी को खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच के लिए बहुत ही कम दिन बचे हैं। लेकिन भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है क्योंकि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है। जिस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे विराट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती तो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया था। जिसमें विराट कोहली को भी मौका सीसीआई ने मौका दिया था। लेकिन विराट कोहली ने शुरुआती तो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि विराट कोहली ने निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई सीरीज ब्रेक का अनुरोध किया है।
🚨 NEWS 🚨
Virat Kohli withdraws from first two Tests against England citing personal reasons.
Details 🔽 #TeamIndia | #INDvENGhttps://t.co/q1YfOczwWJ
— BCCI (@BCCI) January 22, 2024
भारत के दिग्गज बल्लेबाज हैं विराट कोहली
विराट कोहली को भारतीय टीम का एक दिग्गज बल्लेबाज कहा जाता है क्योंकि विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए 113 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 8848 रन बनाए। जिस कारण विराट कोहली के टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच से बाहर हो जाने के कारण भारतीय टीम के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। अभी तक बीसीसीआई की तरफ से रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।
Read More-Ind vs Eng: भारत दौरे से पहले बढ़ी इंग्लैंड की मुश्किलें, टीम से बाहर स्टार बल्लेबाज
