Ind vs Eng Test: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की बड़ी टेस्ट सीरीज कुछ दिनों बाद 25 जनवरी से शुरू होने वाली है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को काफी लंबे समय तक भारत में ही रुकना पड़ेगा। क्योंकि 25 जनवरी को शुरू होने वाली भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 11 मार्च को खत्म होगी। आपको बता दे कि भारत के खिलाफ पहले मैच से ही पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि यह स्टार खिलाड़ी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गया है।
टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। हैरी ब्रूक के भारत दौरे से बाहर होने की वजह निजी कारण बताया जा रहा है। क्योंकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा “हैरी ब्रुक निजी कारणों तुरंत प्रभाव से इंग्लैंड वापस लौट रहे हैं और निजी कारणों की वजह से भारत दौरे पर वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंडिया वापस नहीं लौटेंगे। ब्रुक के परिवार ने मुश्किल समय में प्राइवेसी रखने की अपील की है। हम चाहते हैं कि ब्रुक के परिवार के प्राइवेसी का खयाल रखा जाए और उनके प्राइवेट स्पेस में दखल नहीं दिया जाए। ईसीबी की ओर से ब्रुक के बदलाव का एलान किया जाएगा।”
A blow for England ahead of their five-match Test series against India 👀
Details 👇https://t.co/o6Vs5L2Xj6
— ICC (@ICC) January 21, 2024
शानदार है हैरी ब्रुक का करियर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए हैरी ब्रुक ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2022 में किया था। इसके बाद से हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 12 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले हैं। 12 टेस्ट मैच खेलकर ही उन्होंने 1181 रन बना दिए। इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक का औसत टेस्ट फॉर्मेट में 62.1 का रहा है। हैरी ब्रुक के पास भारत में खेलने का शानदार अनुभव है। क्योंकि उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए शानदार पारी खेली हैं। हैरी ब्रुक के बाहर होने से इंग्लैंड के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
