Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में ना रहे हो लेकिन आज भी वह करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत को याद कर हमेशा कि उनके फैंस इमोशनल हो जाते हैं। आपको बता दे कि आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
बर्थ एनिवर्सरी पर श्वेता ने सुशांत सिंह को किया याद
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट श्वेता सिंह ने अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भेजा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा “मेरा सोना सा भाई, हैप्पी बर्थडे। लव यू। उम्मीद करती हूं कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें अच्छा बनने के लिए मोटिवेट करते हैं। आपकी लिगेसी उन लाखों लोगों के लिए है, जिन्हें आपने इंस्पायर किया। हर कोई ये समझे कि ईश्वर ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। आपको गर्व महसूस हो। हैप्पी बर्थडे मेरे गाइडिंग स्टार। आप हमेशा ही चमकते रहो और हमें रास्ता दिखाते रहो।”
View this post on Instagram
2020 को हुई थी मौत
14 जून साल 2020 को बॉलीवुड में एक अपना बहुत बड़ा स्टार एक्टर को दिया था क्योंकि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत किस वजह से हुई थी यह आज तक नहीं पता चला है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। सुशांत सिंह राजपूत के केस में कई बार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था।
Read More-पकड़ा गया Rashmika Mandanna का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
