Virat Kohli: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 में बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की है और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं। लगातार वनडे क्रिकेट खेलने के कारण विराट कोहली t20 से दूर चल रहे थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में बीसीसीआई ने विराट कोहली को मौका दिया है इसके बाद अब साफ हो गया है कि विराट कोहली टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। लेकिन आपको बता दे कि विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय टीम की तरफ से नहीं खेल पाएंगे। इस बात का खुलासा खुद कोच राहुल द्रविड़ ने किया है।
पहला T20 नहीं खेलेंगे विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने पहले T20 मैच को लेकर कई बड़े राज खोले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मैच से भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बाहर हो गए हैं। निजी कारणों की वजह से विराट कोहली पहला T20 मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर यह है कि विराट कोहली सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में फिर से भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।
115 T20 मैच खेल चुके हैं विराट कोहली
अगर हम विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने भारतीय के टीम की तरफ से बहुत ही ज्यादा क्रिकेट खेला है जिस कारण विराट कोहली के पास हर फॉर्मेट में बहुत ही अनुभव है। विराट कोहली ने भारतीय टीम की तरफ से 115 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें विराट कोहली ने 55.7 की औसत से 4008 रन बनाए हैं। इस दौरान इंटरनेशनल T20 करियर में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 138 का रहा है।
Read More-Ind vs Afg सीरीज में इस खिलाड़ी के चयन न होने पर भड़के आकाश चोपड़ा, कहा- ‘उपलब्ध है तो क्यों…’
