Ranveer and Deepika: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए भी साल 2023 बहुत ही शानदार गया है क्योंकि इस बार दीपिका पादुकोण ने साल 2023 में शाहरुख खान के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दे इसी बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं जिसमें उन्होंने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बताया है।
दीपिका ने फैमिली प्लानिंग पर किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंटरव्यू देते हुए बताया है कि रणवीर सिंह और मुझे छोटे बच्चे बहुत ही ज्यादा पसंद हैं। हम लोग उसे दिन का इंतजार कर रहे हैं जब मैं अपने परिवार को शुरू करूंगी। मेरे घर में मेरे साथ कोई भी सेलिब्रिटी की तरह व्यवहार नहीं करता मैं उससे पहले एक बहन और बेटी हूं। मेरा परिवार मुझे हमेशा लोगों से जोड़कर रखता है। मैं और रणवीर हमेशा अपने बच्चों के साथ भी ऐसा ही करूंगा।
View this post on Instagram
2018 में हुई थी रणवीर और दीपिका की शादी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह के साथ साल 2018 में शादी की थी। इसके बाद अभी तक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को 5 साल गुजर चुके हैं लेकिन अभी भी रणवीर और दीपिका पेरेंट्स नहीं बने है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का पॉपुलर कपल भी कहा जाता है।
Read More-रवीना टंडन की बेटी और अरबाज खान के बेटे का चल रहा अफेयर? वायरल वीडियो के बाद पूरे डेटिंग रुमर्स
