Homeखेलऑस्ट्रेलिया नहीं Team India रही है साल 2023 की चैंपियन! रिकॉर्ड दे...

ऑस्ट्रेलिया नहीं Team India रही है साल 2023 की चैंपियन! रिकॉर्ड दे रहे गवाही

भारतीय टीम ने साल 2023 में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को भी पीछे छोड़ दिया है।

-

Team India: भारतीय टीम का रिकॉर्ड भले ही आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खराब रहा हो। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2023 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है अगर टीम इंडिया के फाइनल मुकाबले को छोड़कर अन्य रिकार्ड देखें तो पूरे साल भारतीय टीम एक चैंपियन की तरह खेली है। आपको बता दे कि भारतीय टीम ने साल 2023 में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत ने साल 2023 में बनाया ये रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2023 में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है और वह साल 2023 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली पहली टीम रही है। टीम इंडिया नए साल 66 मैच खेले हैं जिसमें टीम इंडिया ने 45 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है तो वही 17 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है और दो मैच ड्रॉ भी रहे हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड टीम है जिसने एक के साथ इंटरनेशनल मैचों में से 29 इंटरनेशनल मैच जीते हैं और 27 मैचों में हार देखनी पड़ी है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है जिसे 43 मैच खेले हैं। जिसमें 24 जीते और 16 हारे हैं।

वर्ल्ड कप में भी चला भारत का जलवा

भले ही भारतीय टीम ने विश्व कप के फाइनल मैच में ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई हो। लेकिन टीम इंडिया ने अपने क्रिकेट इतिहास में वनडे विश्व कप के लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 10 में जीते लेकिन अंत में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया। इस साल भारतीय टीम एशिया कप के टूर्नामेंट को भी जीता था।

Read More-साल 2023 में रोहित नही बल्कि इस बल्लेबाज ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के, जाने टॉप 3 में कौन है शामिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts