Homeखेलसाल 2023 में रोहित नही बल्कि इस बल्लेबाज ने जड़े सबसे ज्यादा...

साल 2023 में रोहित नही बल्कि इस बल्लेबाज ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के, जाने टॉप 3 में कौन है शामिल

रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप के अलावा टीम इंडिया के लिए कई इंटरनेशनल मैचों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई छक्के लगाए हैं।

-

Most Sixes In 2023: क्रिकेट फैंस के लिए साल 2023 बहुत ही शानदार रहा है क्योंकि साल 2023 में कई बड़े आईसीसी के टूर्नामेंट हुए हैं। कुछ खिलाड़ियों ने साल 2023 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है तो कुछ खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन भी किया है। आज आपको हम इस आर्टिकल में साल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं…

1.मुहम्मद वसीम

अगर हम साल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें सबसे पहले नंबर पर नाम Muhammad Wasimयूएई के बल्लेबाज मुहम्मद वसीम का आता है। मुहम्मद वसीम ने साल 2023 में 46 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 98 छक्के लगाए हैं। और वह आज 31 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ इन आंकड़ों में बदलाव भी कर सकते हैं।

2.रोहित शर्मा

साल 2023 में सबसे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का दूसरा नंबर आता है। क्योंकि रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप के अलावा टीम इंडिया के लिए कई इंटरनेशनल मैचों में Rohit Sharmaअपनी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई छक्के लगाए हैं। इस साल रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 35 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें रोहित शर्मा ने 85 छक्के लगाए हैं।

3.कुशल माला

नेपाल क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कुशल माला का नाम साल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की Kushal Malaलिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। क्योंकि नेपाल टीम की तरफ से खेलते हुए कुशल माला ने 65 छक्के लगाए हैं। कुशल माला ने यह उपलब्धि 34 इंटरनेशनल मैच खेलकर ही हासिल की है।

Read More-क्रिकेट छोड़ फुटबॉलर बनाया ये स्टार खिलाड़ी? फुटबॉल मैच का वीडियो हो रहा वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts