Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentअस्पताल में एडमिट हुई हिना खान, 4 दिनों से बुखार में तड़प...

अस्पताल में एडमिट हुई हिना खान, 4 दिनों से बुखार में तड़प रही थी एक्ट्रेस

हिना खान(Hina Khan) की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में एडमिट किया जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद हिना खान ने सोशल मीडिया पर दी है हिना खान ने अपनी हेल्थ अपडेट के बारे में बताते हुए कहा है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।

-

Hina Khan Haspitalised: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब इसी बीच हिना खान(Hina Khan) के फैंस को लेकर बहुत बुरी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि हिना खान(Hina Khan) की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में एडमिट किया जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद हिना खान ने सोशल मीडिया पर दी है हिना खान ने अपनी हेल्थ अपडेट के बारे में बताते हुए कहा है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।

4 दिन से बुखार में तड़प रही थी हिना खान

हिना खान इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटो शेयर करते हुए अपने हेल्थ अपडेट के बारे बताया है। एक तस्वीर में हिना खान हॉस्पिटल के बेड पर बैठी हुई दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,’लाइफ अपडेट,चौथा दिन।’दूसरी तस्वीर में थर्मामीटर की फोटो शेयर की है जिसमें उनका बॉडी टेंपरेचर 102 दिख रहा है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मुझे तेज बुखार और पिछली चार रातें मेरी बहुत खराब निकली यह टेंपरेचर नीचे ही नहीं जा रहा है। लगातार 102-103 पर बना है। अब एनर्जी नहीं बची है। जो लोग मेरे लिए चित थे उन्हें बता दो कि मैं जल्दी बाउंस बैक करूंगी।’

बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं हिना खान

हिना खान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल में अक्षरा के किरदार में नजर आई थी। हिना लंबे समय से शो का हिस्सा रही है। हिना खान को असली पहचान इसी टीवी शो से मिली है। इसके बाद हिना खान बिग बॉस नागिन जैसे टीवी शो में नजर आई है। हिना खान ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया है। हिना खान विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड में नजर आई थी। हिना खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ से लेकर भी चर्चा में बनी रहती है हिना के चाहने वालों की कमी नहीं है।

Read More-मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान के साथ Sara Ali Khan ने सेलिब्रेट किया क्रिसमिस, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts