Wednesday, March 11, 2026
Homeबिजनेसनए साल से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कम हुए LPG...

नए साल से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कम हुए LPG गैस सिलेंडर के दाम

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मामले में दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

-

LPG Gas Cylinder: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आए दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच नए साल से पहले सरकार ने लोगों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मामले में दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले 3 महीने में इनके दाम तीन बार बढ़ाई जा चुके थे और उसे दौरान कीमतें करीब 320 रुपए से ऊपर गई थी आखिर बार इस महीने की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 21-21 रुपए बढ़ाए गए थे। हालांकि अब एलपीजी सिलेंडर के दामों में राहत मिली है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में मिली राहत

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को आप हर महीने करीब 40-40 रुपए का फायदा होने वाला है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 39.50 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से कटौती की है। तेल विपणन कंपनियों ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें आज यानी 22 दिसंबर से प्रभावित हो जाएगी।

दिल्ली मुंबई में अब इतने रुपए का मिलेगा सिलेंडर

चार महानगरों में एलपीजी के दाम में सबसे कम मुंबई में और सबसे ज्यादा चेन्नई में है। कटौती के बाद जहां मुंबई में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का भाव 1,710 रुपए पर आ गया है तो वही दिल्ली और में 1,757 रुपए पर मिलेगा। कोलकाता में 1,868.50 रुपए पर है वहीं चेन्नई में 1,929 रुपए की कीमत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। हालांकि आपको बता दे घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मामले में दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Read More-करीबी संजय सिंह को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बनाए जाने पर बृजभूषण सिंह ने दिया रिएक्शन, कहा-‘जीत का श्रेय…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts