Friday, February 6, 2026
Homeखेलक्या Virat Kohli ने खाया नॉनवेज? वायरल तस्वीर देख हैरान हुए फैंस

क्या Virat Kohli ने खाया नॉनवेज? वायरल तस्वीर देख हैरान हुए फैंस

इसी बीच विराट कोहली ने चिकन टिक्का की एक सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर विराट कोहली के फैंस हैरत में पड़ गए हैं।

-

Virat Kohli: भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की बहुत ही बड़ी फैन फॉलोइंग है विराट कोहली सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारत के पहले व्यक्ति है। अब इसी बीच विराट कोहली ने चिकन टिक्का की एक सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर विराट कोहली के फैंस हैरत में पड़ गए हैं।

विराट कोहली ने खाया चिकन टिक्का?

टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली ने बीते दिनों सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से चिकन टिक्का की एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें विराट कोहली ने लिखा “ मॉक चिकन टिक्का।” इसके बाद विराट कोहली के फैंस सोच रहे हैं कि क्या विराट कोहली ने मांस खाना शुरू कर दिया है? आपको जानकारी के लिए बता दें इसमें कोई नॉनवेज नहीं है यह चिकन टिक्का सोयाबीन से बनाया जाता है। क्योंकि अब चिकन टिक्का का एक शाकाहारी वर्जन आ गया है। इस चिकन टिक्का की बनावट के कारण लोग मांसाहारी और शाकाहारी वर्जन में अंतर नहीं जान पाते हैं जिस कारण लोग कंफ्यूज हो जाते हैं।

शाकाहारी बन गए है विराट कोहली

आपको बता दे कि एक बार टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने सालों पहले मांस खाना छोड़ दिया है अब वह पूरी तरह से शाकाहारी हो गए हैं। क्योंकि मांस खाने की वजह से विराट कोहली के शरीर में यूरिक एसिड बहुत ही ज्यादा संख्या में बनने लगता था। जिस कारण विराट कोहली को नॉनवेज खाना छोड़ना पड़ा है। अगर हम विराट कोहली के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिर से टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं।

Read More-शादी के 8 साल पूरे होने पर रोहित शर्मा ने पत्नी के साथ शेयर की तस्वीरें ,रितिक सजदेह को लेकर कहीं ये बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts