Homeदेशसुरक्षा में हुई चूक या फिर कोई साजिश? संसद भवन में कार्रवाई...

सुरक्षा में हुई चूक या फिर कोई साजिश? संसद भवन में कार्रवाई के दौरान हुए हमले पर लोगों ने खड़े किए सवाल

सुरक्षाकर्मियों सहित कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया और दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों में से एक का नाम सागर बताया जा रहा है। वही सदन के बाहर भी दो युवक पकड़े गए हैं।

-

Loksabha Security Breach: लोकसभा में सदन की कार्रवाई के दौरान दो दर्शक दीर्घा से कूद कर सांसदों पर हमले की कोशिश करने वाले यूवको को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि लोकसभा में कार्रवाई के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आने के बाद लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सदन मे शून्य काल के दौरान दोपहर करीब 1:00 बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति मेज को फांदते हुए आगे के और भाग रहा था। सुरक्षाकर्मियों सहित कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया और दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों में से एक का नाम सागर बताया जा रहा है। वही सदन के बाहर भी दो युवक पकड़े गए हैं। इनमें से एक अधेड़ उम्र की महिला है जिसका नाम नीलम है और उसकी उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है आरोपी का नाम अमोल शिंदे है उसकी उम्र 25 साल है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने खड़े किए सवाल

सदन में हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कुछ लोग इसे सुरक्षा में चूक बता रहे हैं तो कुछ लोग साजिश होने की आशंका जाता रहे हैं। अब इस समय हर जगह इसी हमले की चर्चा हो रही है। वही इस मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह कितनी संख्या में थे इसके बारे में पता नहीं चल सका है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल पार्लियामेंट के अंदर हंगामा करने वाले लोगों से पूछताछ करने पहुंची है।

बीजेपी सांसद की गेस्ट लिस्ट में था सागर का नाम

आपको बता दें संसद के अंदर पकड़े गए युवक ने अपना नाम सागर शर्मा बताया है वह मशहूर के बीजेपी सांसद की गेस्ट लिस्ट में था। वही संसद भवन के बाहर गिरफ्तार की गई महिला नीलम हिसार लगातार भारत माता के नारे लगा रही थी। इसके अलावा उसने नारा लगाया की तानाशाही बंद करो। वही यह भी नारा लगाया कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बंद करो। इसके बाद उसने नारा लगाया की जय भीम जय भीम।

Read More-ठंड में कांपते लोगों को देख CM ने रुकवाया काफिला, फिर किया कुछ ऐसा हो रही तारीफ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts