Sachin Meena Viral Video: अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए अवैध रूप से भारत में आई सीमा हैदर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। सीमा हैदर अब अपने हिंदुस्तानी प्रेमी और पति सचिन मीणा के घर पर रह रही है और आए दिन वीडियो शेयर किया करती हैं। सीमा हैदर के साथ उनके चार बच्चे भी सचिन के घर पर ही रह रहे हैं। जहां सीमा हैदर ने सचिन को अपना पति मान लिया है तो वहीं सचिन भी सीमा हैदर के बच्चों को भी अपने बच्चे मान चुके हैं। सीमा हैदर कभी अपनी सासू मां के साथ वीडियो शेयर किया करती है तो कभी प्रेमी सचिन के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया करती हैं। अब इसी बीच सचिन और सीमा के बच्चों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें सचिन बच्चों पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
पापा बनकर बच्चों की तेल मालिश करते दिखे सचिन
सचिन मीणा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वह सीमा हैदर के बच्चों की केयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में सचिन सीमा के बच्चों के बालों में मालिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वही दूसरे वीडियो में बच्चों के बाल सही करते दिख रहे हैं। सीमा हैदर के बच्चे भी सचिन पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। सचिन का पापा अवतार देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
पब्जी पर हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबपुरा गांव के रहने वाले सचिन मीणा और पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की लव स्टोरी की शुरुआत पब्जी गेम के जरिए हुई थी। जब सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ हिंदुस्तानी प्रेमी सचिन से मिलने के लिए अवैध रूप से भारत में घुस आई थी इसके बाद सीमा हैदर पर लोगों ने कई सारे सवाल भी खड़े किए। लोगों का कहना था की सीमा हैदर का कलेक्शन आतंकवादी संगठन से है तो कुछ लोग उन्हें ISI का एजेंट बता रहे थे। वही सीमा हैदर ने कहा था कि वह सचिन से प्यार करती हैं जिसकी वजह से पाकिस्तान छोड़कर हिंदुस्तान आई है।
Read More-सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो,देखकर सन्न रह गए लोग
