UP News: इस समय उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हार्दिक वर्मा काफी चर्चा में बने हुए हैं। हार्दिक वर्मा को नीदरलैंड की गैबरीला से प्यार हो गया। इसके बाद गैबरीला ने भारत आकर यूपी के फतेहपुर के रहने वाले हार्दिक वर्मा से शादी कर ली। विदेशी बहू पाकर हार्दिक वर्मा के परिवार वाले भी काफी खुश हैं और यह शादी इस वक्त पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। इन दोनों की शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई है सात फेरों के साथ ही हल्दी और मेहंदी की रस्म भी हुई है।
विदेशी छोरी को हुआ यूपी के लड़के से प्यार
दरअसल आपको बता दे ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के राधेलाल वर्मा का बेटा हार्दिक वर्मा 7 साल पहले नौकरी की तलाश में नीदरलैंड गया था। वहां पर उसकी नौकरी दवा कंपनी में बतौर सुपरवाइजर नौकरी लग गई। यहां पर उनकी मुलाकात कम कर रही गैबरीला डूडा से हो गई। दोनों साथ काम करते-करते दोस्त बन गए और दोस्ती प्यार में कब बदल गई हार्दिक को पता ही नहीं चला। एक दिन हार्दिक ने गैबरीला के घर जाकर उससे प्यार का इजहार कर दिया। उसने भी हार्दिक के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। 3 साल तक दोनों वही लिव इन में रहे फिर शादी करने के लिए भारत आ गए।
बड़े ही धूमधाम से परिवार वालों ने रचाई शादी
पिछले हफ्ते हार्दिक अपनी प्रेमिका को लेकर फतेहपुर के गांव दतौली पहुंचे जहां पर गांव वालों ने होने वाली बहू का बहुत ही धूमधाम से स्वागत किया। इसके बाद हल्दी मेहंदी से लेकर शादी की सारी रस्में शुरू हुई इस शादी में परिवार वालों से लेकर ग्रामीण भी शामिल हुए। वही हार्दिक ने बताया कि 3 दिसंबर को पूरा परिवार फतेहपुर से गुजरात के गांधीनगर जाएगा हमारा पूरा परिवार वही रहता है। फतेहपुर में हमारा पुश्तैनी घर है इसलिए शादी यहां आकर की है। गुजरात में ही गैबरीला के माता-पिता 11 दिसंबर को अपने परिवार के साथ आएंगे।
Read More-शादी के 2 दिन बाद ही पता चली पति की ऐसी हकीकत उड़ गए दुल्हन के होश, साथ रहने से कर दिया इनकार
