Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोदिसंबर में ये पांच ग्रह बदलने जा रहे चाल, इन राशि वालों...

दिसंबर में ये पांच ग्रह बदलने जा रहे चाल, इन राशि वालों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव

दिसंबर 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं तो कुछ अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ राशि जातकों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

-

Grah Gochar Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या अपनी चाल में बदलाव करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। साल 2023 का आखिरी महीना परसों से शुरू होने जा रहा है। दिसंबर 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं तो कुछ अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ राशि जातकों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आईए जानते हैं कौन सा ग्रह राशि परिवर्तन करेगा और कौन सा ग्रह चाल बदलेगा इसका प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा।

शुक्र गोचर- 25 दिसंबर 2023 की सुबह 6:55 पर शुक्र गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे इस दौरान कर्क सिंह और मकर के साथ कुंभ राशि के जातकों को तगड़ा लाभ होगा। यह लोग जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें इन्हें सफलता मिलेगी।

मंगल गोचर-ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह 28 दिसंबर 2023 को सुबह 12:36 पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य पहले से ही विराजमान है जिससे दोनों ग्रहों की युति बनेगी।

गुरु मार्गी-31 दिसंबर 2023 को सुबह 8:09 पर गुरु बृहस्पति मार्गी होने वाले हैं जिसका लाभ मिथुन ,सिंह और मेष राशि के जातकों तगड़ा लाभ मिलेगा। इसके दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

बुध गोचर-28 दिसंबर 2023 को सुबह 10:39 पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुद्ध के गोचर से वृषभ और धनु राशि के जातकों को प्रमोशन मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी हो जाएगी।

सूर्य गोचर-16 दिसंबर 2023 को सूर्य शाम 4:09 पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन से खरमास लग जाएंगे और मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी।

बुध वक्री –ग्रहों के राजकुमार बुद्ध 13 दिसंबर 2023 की दोपहर 12:38 पर वक्री अवस्था में चले जाएंगे और 2 जनवरी 2024 तक वह मार्गी होंगे।

Read More-शाम की पूजा के समय भूलकर भी ना करेंगे गलतियां, नाराज हो जाएंगे भगवान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts