Homeराजनीतिक्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं तृषा कृष्णन? सीएम विजय की...

क्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं तृषा कृष्णन? सीएम विजय की करीबी एक्ट्रेस के नाम पर लॉन्च हुआ नया फोरम

क्या तृषा कृष्णन राजनीति में एंट्री करने वाली हैं? सीएम विजय की करीबी अभिनेत्री के नाम पर तिरुनेलवेली में यंग रिवोल्यूशनरी लीडर त्रिशा फोरम लॉन्च हुआ। जानिए पूरा मामला।

-

Trisha Krishnan: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के साथ उनकी मौजूदगी कई मौकों पर सुर्खियां बटोर चुकी है। अब उनके कथित समर्थकों ने तिरुनेलवेली में ‘यंग रिवोल्यूशनरी लीडर त्रिशा फोरम’ की शुरुआत कर दी है। इस फोरम के लॉन्च होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या तृषा भी जल्द राजनीति में कदम रखने वाली हैं? हालांकि, अभिनेत्री की ओर से अभी तक राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फोरम शुरू करने वाले समर्थकों का कहना है कि उन्होंने यह पहल इसी उम्मीद में की है कि तृषा भविष्य में राजनीति से जुड़ेंगी और उनके साथ मिलकर काम करेंगी। ऐसे में अब सबकी नजर अभिनेत्री के अगले कदम पर है।

हरे रंग के पोस्टर ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं

फोरम की शुरुआत के साथ ही इसका पोस्टर भी चर्चा में आ गया है। पोस्टर में तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan)  हरे रंग की साड़ी पहने हाथ जोड़कर अभिवादन करती दिखाई दे रही हैं। फोरम के लोगो में भी हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि हरा रंग तमिलनाडु की प्रमुख राजनीतिक पार्टी AIADMK से भी जुड़ा रहा है। इस पार्टी का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता कर चुकी थीं। समर्थकों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक पद हासिल करना नहीं है, बल्कि तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है। हालांकि, इस फोरम को तृषा की आधिकारिक राजनीतिक पहल नहीं माना जा सकता, क्योंकि अभिनेत्री ने अब तक इससे जुड़ने की पुष्टि नहीं की है।

सीएम विजय के साथ कई मौकों पर दिखीं तृषा, पहले भी हुई चर्चा

तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और मुख्यमंत्री विजय की नजदीकियों को लेकर पहले भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होती रही हैं। विजय के चुनावी अभियान के दौरान भी अभिनेत्री कई मौकों पर उनके साथ नजर आई थीं। हाल ही में दोनों ब्रिटेन में अभिनेता अजित कुमार के रेसिंग इवेंट में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा विजय के एक शादी समारोह में पहुंचने के दौरान भी तृषा की मौजूदगी चर्चा में रही। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उन्हें पहली पंक्ति में बैठे हुए भी देखा गया था। इस बीच विपक्षी नेताओं की ओर से भी तृषा का जिक्र करके राजनीतिक बयानबाजी की गई। मुख्यमंत्री विजय ने सितंबर में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। अब तृषा के नाम पर फोरम लॉन्च होने के बाद उनकी संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Read More-पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी! अब किस नए नाम से जाना जाएगा राज्य, CM शुभेंदु ने किया बड़ा ऐलान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts