Homeदेश ध्रुव राठी पर कोर्ट का बड़ा एक्शन! आखिर 2018 के किस मामले...

 ध्रुव राठी पर कोर्ट का बड़ा एक्शन! आखिर 2018 के किस मामले में जारी हुआ गैर-जमानती वारंट?

ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। जानिए क्या है BJP IT Cell Part II वीडियो से जुड़ा पूरा विवाद और कब होगी अगली सुनवाई।

-

Dhruv Rathee News: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। साल 2018 से जुड़े मानहानि के एक मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला उनके एक पुराने वीडियो से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता विकास सांस्कृत्यायन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और मानहानि करने वाली बातें कही गई थीं। बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘BJP IT Cell Part II’ नाम से वीडियो अपलोड किया था। इसी वीडियो को लेकर शिकायतकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उनका आरोप है कि वीडियो में उनके बारे में गलत दावे किए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। अब इतने साल पुराने इस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

कई बार समन के बाद भी पेशी नहीं, कोर्ट ने उठाया सख्त कदम

इस मामले में अदालत की ओर से पहले भी ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) को पेश होने के लिए समन भेजे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने अक्टूबर में भी उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इससे पहले नोटिस पहुंचाने गई टीम को गुरुग्राम स्थित उनके पते पर घर बंद मिला था। इसके बाद अदालत ने हरियाणा के गुरुग्राम वाले पते पर दोबारा समन भेजने की प्रक्रिया अपनाई। मामले की सुनवाई कर रहे मुख्य न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण इस बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की। न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने मामले में पहले 17 अक्टूबर और फिर 31 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किए थे। अब 23 नवंबर को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) के वीडियो से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और इसी आधार पर उन्होंने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

2019 से चल रहा मामला, भारत आने के बाद भी विवादों में रहे ध्रुव राठी

इस पूरे विवाद की शुरुआत काफी पुरानी है। अदालत ने साल 2019 में पहली बार ध्रुव राठी (Dhruv Rathee)  के खिलाफ समन जारी किया था। इसके बाद मामला अलग-अलग कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरता रहा। इसी साल अक्टूबर की शुरुआत में ध्रुव राठी (Dhruv Rathee)  सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत आए थे। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे थे। इसी दौरान गुरुग्राम स्थित उनके घर से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी। रिहाई के करीब 20 घंटे बाद उन्होंने अपने साथ किडनैपिंग होने का आरोप लगाया था। कुछ दिनों बाद वह लंदन चले गए। अब साकेत कोर्ट के ताजा आदेश ने इस पुराने मानहानि विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, अदालत में लगे आरोपों को अभी साबित होना बाकी है। ऐसे में अगली सुनवाई में यह देखना अहम होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।

Read More-18 साल बाद जेल से रिहा होगा गोधरा कांड का दोषी, सुप्रीम कोर्ट ने इस बड़ी वजह से दी जमानत!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts