Homeदेशबेटी के तिलक में अनंत सिंह ने दामाद पर लुटाया खजाना! डिफेंडर...

बेटी के तिलक में अनंत सिंह ने दामाद पर लुटाया खजाना! डिफेंडर से लेकर 18 तोला सोने तक, जानिए मिले कौन-कौन से महंगे तोहफे

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी के तिलक समारोह में दामाद ऋषिकेश को डिफेंडर कार, 18 तोला सोने के गहने और सोने-चांदी के बर्तन समेत कई महंगे उपहार दिए। जानिए पूरी खबर।

-

बिहार के मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी बेटी शिवांगी सिंह का भव्य तिलक समारोह है। शुक्रवार को पटना के दानापुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने परिवार के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित को लग्जरी डिफेंडर कार भेंट की। इसके अलावा उपहारों की लंबी सूची भी चर्चा का विषय बनी हुई है। समारोह में दिए गए कीमती तोहफों में 100 ग्राम सोने की चेन और 80 ग्राम सोने का ब्रेसलेट शामिल है। दोनों आभूषणों का कुल वजन 180 ग्राम यानी करीब 18 तोला बताया जा रहा है। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

सोने-चांदी के बर्तनों से लेकर मिठाइयों तक, तिलक में दिखी खास तैयारी

अनंत सिंह की ओर से दामाद को सिर्फ गाड़ी और सोने के गहने ही नहीं दिए गए, बल्कि सोने और चांदी के कई बर्तन भी भेंट किए गए। इसके साथ ही मेहमानों और समधी पक्ष के लिए मिठाइयों तथा फलों की भी बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई थी। जानकारी के अनुसार, 100 किलो से अधिक देशी घी के लड्डू भी तिलक समारोह के लिए तैयार कराए गए थे। कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने तीनों बेटों के साथ पारंपरिक और आकर्षक अंदाज में नजर आए। खास बात यह रही कि भूमिहार समाज की परंपरा के अनुसार तिलक चढ़ाने की रस्म के दौरान बेटी के पिता मौजूद नहीं रहते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए अनंत सिंह ने दामाद को डिफेंडर की चाबी सौंपी और वहां से रवाना हो गए। हालांकि, उनके जाने के बाद भी समारोह स्थल पर समर्थकों और लोगों की भीड़ बनी रही।

- Advertisement -

25 नवंबर को होगी शिवांगी की शादी, चार लाख मेहमानों को न्योता देने का दावा

अब सभी की नजरें 25 नवंबर 2026 को होने वाली शिवांगी सिंह की शादी पर टिकी हैं। अनंत सिंह की बेटी का विवाह बिहटा के कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुआ है। ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। शादी का आयोजन अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में किया जाएगा, जो बाढ़ क्षेत्र में स्थित है। अनंत सिंह का दावा है कि बेटी की शादी में करीब चार लाख लोगों को निमंत्रण दिया गया है। इतने बड़े आयोजन को देखते हुए मेहमानों के स्वागत, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से भी खास मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में शिवांगी की शादी का समारोह इलाके के सबसे चर्चित आयोजनों में शामिल होने जा रहा है।

Read More-यूपी चुनाव में अखिलेश के साथ आएंगे CJP के नेता? जाने क्या है सपा का प्लान, बैठक में हुूई चर्चा

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts