World Cup 2023: भारत में होने वाले विश्व कप 2023 में कुछ टीमें सेमी फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है तो कुछ टीमें सेमीफाइनल की रेस के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। अभी तक हुए मैचों के अनुसार और अंक तालिका को देखते हुए भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली ने एक बड़ा दावा किया है। जिसे सुनकर भारतीय फैंस को झटका लग सकता है।
भारत को टक्कर दे सकती है ये दो टीमें
विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक अजेय बनी हुई है। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने एक बयान में दावा करते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को फाइनल जीतने के लिए साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टक्कर दे सकती हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बहुत ही अच्छी फार्म में चल रहे हैं। इसके अलावा खराब शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर से अपने खूंखार अवतार में आ चुकी है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भारत को वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतने के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
अभी तक साउथ अफ्रीका से नहीं हुआ है सामना
आपको बता दे कि विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी हालांकि उस समय ऑस्ट्रेलिया टीम बहुत ही खराब फार्म से जूझ रही थी। लेकिन अभी तक भारतीय टीम का सामना विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका टीम से नहीं हुआ है। साउथ अफ्रीका और भारत का 5 नवंबर को खेला जाएगा।
Read More-इंग्लैंड से विश्व कप में 20 सालों से नहीं जीता है भारत, जाने कैसा रहा है अब तक का रिकॉर्ड
