Ankita Lokhande News: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 में नजर आ रही है। अंकिता लोखंडे इस समय अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में दिखाई दे रही है और दोनों की जोड़ी धमाल मचा रही है कभी दोनों के बीच रोमांस देखने को मिल रहा है तो कभी उनका झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ अनबन होने के बाद खुद को घर में अकेला फील कर रही हैं। अब इसी बीच एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के लाइव फीड में नावेद संग बातचीत करते हुए एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।
सुशांत सिंह से ब्रेकअप के बाद हो गई थी ऐसी हालत
टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बातचीत करते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप के बाद उनकी हालत बहुत ही खराब हो गई थी। अंकित ने कहा कि,’ब्रेकअप के बाद मेरे लिए मूव ऑन करना बहुत ही मुश्किल हो गया था। क्योंकि यह लंबा रिलेशन था उस दर्द से निकलने में मुझे लगभग ढाई साल लग गए। क्योंकि मैं किसी और को डेट करने के बारे में सोच भी नहीं पा रही थी। यह बहुत दर्दनाक और शाॅकिंग था।मैंने प्यार में विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा। जैसे ही मैं इसे बाहर निकली मेरी जिंदगी में विक्की ने दस्तक दे दी।’
View this post on Instagram
मेरा एक्स वापस आएगा: अंकिता लोखंडे
आगे अंकिता लोखंडे ने बातचीत करते हुए कहा कि,’विक्की हमेशा मेरा फ्रेंड था लेकिन मैंने उसे कभी भी उस नजर से नहीं देखा। मेरी विक्की से बात होती थी और उसे वक्त मैं उससे कहती थी कि मेरा एक्स वापस आएगा। मैं उसके लिए इंतजार करूंगी। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ बस विक्की मेरी जिंदगी में आ गया और मुझे डायरेक्टली शादी के लिए प्रपोज किया। विक्की के आने के बाद मेरी लाइफ बदल गई।’
Read More-ब्लू कलर की बेहद टाइट ड्रेस पहनकर निकली Nora Fatehi, कातिलाना चाल से घायल हुए फैंस
