Chandra grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है जो कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही हानिकारक रहेगा। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा की रात लग रहा है। 28 और 29 अक्टूबर के मध्य रात्रि को लग रहा है यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 6 राशि के जातकों के लिए अशुभ फल प्रदान करेगा।
सिंह राशि: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आपके लिए बहुत ही हानिकारक रहेगा। अतीत के मामलों में आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे बनते काम बिगड़ने लगेंगे।
कर्क राशि: कोई दुर्घटना हो सकती है आप वाद विवाद से भी बचें। बेहतर होगा कि इस समय किसी कानूनी विवाद में न फंसे नहीं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
मेष राशि: सेहत बिगाड़ सकती है या दुर्घटना हो सकती है कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान आपको बहुत ही संभल कर चलना होगा। नहीं तो आपको धन हानि का भी सामना करना पड़ेगा।
मकर राशि: आपका मन उदास रहेगा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में उथल-पुथल रह सकती है। कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिजली विभाग गहरे जल स्थान से माता को दूर रखें।
कन्या राशि: चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद आपको जल स्थान से बचना होगा क्योंकि आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अनावश्यक जगह पर बिल्कुल भी ना जाए जहां पर आपका वाद विवाद हो सकता है। सकारात्मक रहने की कोशिश करें। विशेष सावधानी बरतें।
मीन राशि: अनावश्यक भाग दौड़ और चिंता रहेगी व्यापार में गुप्त शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं अनजान व्यक्ति से मित्रता भूल कर भी ना करें। पारिवारिक कलह उत्पन्न हो सकती है जो आपकी जमा पूंजी है वह खत्म हो सकती है।
(यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक इस व्रत को करने से मिलेगी पापों से मुक्ति, जाने विधि और नियम
