Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentआ गई पुलिस…’ शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की Indian Police Force...

आ गई पुलिस…’ शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की Indian Police Force की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

रोहित शेट्टी की नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स अब इस दिन रिलीज होगी।

-

Indian Police Force: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी हमेशा बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक दमदार एक्शन वाली फिल्में बनाते रहते हैं। रोहित शेट्टी की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस कारण रोहित शेट्टी के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार करते रहते हैं। आपको बता दे कि इसी बीच रोहित शेट्टी की नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स अब इस दिन रिलीज होगी।

सामने आई इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज डेट

आपको बता दे कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का नाम इंडियन पुलिस फोर्स रखा है। इसके बाद आज रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स अगले साल 2024 में 21 जनवरी को रिलीज की जाएगी। शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर करते हुए इंडियन पुलिस फोर्स का पहला पोस्ट शेयर किया है और लिखा है कि “जब साइरन बजेगा तो समझो क्राइम की बैंड बजेगी.. आ गई पुलिस।”

ये स्टार्स आएंगे नजर

आपको बता दे कि रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में बॉलीवुड की फेमस अदाकारा शिल्पा शेट्टी और सुपरस्टार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा इंडियन पुलिस फोर्स फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म पुलिस पर आधारित होगी जिसमें यह तीनों सुपरस्टार पुलिस के रोल में नजर आएंगे।

Read More-कॉकलेट पार्टी में नजर आई Parineeti Chopra, पति Raghav Chadha के साथ कराया रॉयल फोटोशूट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts