Homeखेलरोहित-विराट को देखने का बढेगा इंतजार! क्या रद्द होगा IND vs WI...

रोहित-विराट को देखने का बढेगा इंतजार! क्या रद्द होगा IND vs WI का पहला वनडे मैच? आया मौसम का बड़ा अपडेट

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। जानिए मैच के दौरान बारिश की कितनी संभावना है और मुकाबला कितने बजे शुरू होगा।

-

IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर है। पिछले कुछ समय से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है, ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजर तिरुवनंतपुरम के मौसम पर बनी हुई है। हालांकि, मैच से पहले सामने आए मौसम अपडेट से फैंस को राहत मिल सकती है।

मैच के दौरान बारिश बनेगी रोड़ा या पूरा होगा मुकाबला?

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को IND vs WI मैच के दिन तिरुवनंतपुरम में बारिश की संभावना बहुत ज्यादा नहीं बताई गई है। IND vs WI मैच के समय बारिश होने की संभावना करीब 15 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति नजर नहीं आ रही है जिससे मुकाबला पूरी तरह प्रभावित हो। हालांकि, मौसम में अचानक बदलाव संभव है, इसलिए मैच के दौरान स्थिति पर नजर बनी रहेगी। फैंस को फिलहाल मैच रद्द होने को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -

गिल संभालेंगे भारत की कमान, ये है मैच का समय

IND vs WI के पहले वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि वेस्टइंडीज की टीम की अगुवाई शाई होप के हाथों में होगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी नजर आएंगे। वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक 142 वनडे मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 72 और वेस्टइंडीज ने 64 मैच जीते हैं। दो मुकाबले टाई रहे, जबकि चार का नतीजा नहीं निकला। रविवार को मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा और टॉस 1:30 बजे होगा।

Read More-UP Rain Alert: 63 जिलों में बारिश ने मचाई तबाही, 15 लोगों की मौत और 117 मकान क्षतिग्रस्त; अब IMD का नया अलर्ट

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts