Homeदेशदिल्ली के स्पा में चल रहा था ऐसा खेल, पुलिस ने नकली...

दिल्ली के स्पा में चल रहा था ऐसा खेल, पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर किया बड़ा खुलासा; 4 गिरफ्तार

दिल्ली के पहाड़गंज में स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया। नकली ग्राहक भेजकर की गई कार्रवाई में मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार हुए।

-

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का मामला सामने आया है। नबी करीम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से आठ महिलाओं को भी पूछताछ के लिए रोका गया था। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद करने का दावा किया है। मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तैयार किया पूरा प्लान

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे टीम को सूचना मिली कि पहाड़गंज की मुल्तानी ढांडा की गली नंबर तीन स्थित एक इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्पा की आड़ में गैर-कानूनी गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले योजना बनाई। इसके तहत एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। वहां से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और परिसर में छापा मारा। पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया।

मालिक और मैनेजर समेत चार लोगों पर कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में पहाड़गंज निवासी स्पा संचालक विवेक कुमार, झारखंड निवासी मैनेजर दशरथ मंडल, छपरा निवासी अमन और गाजियाबाद निवासी गुड्डू करमाकर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान नेपाल, पश्चिम बंगाल, नोएडा और पंजाब से जुड़ी आठ महिलाओं को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और स्पा सेंटर से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है। पुलिस बरामद सामान और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Read More-नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, तो BJP ने शेयर किया ये Video

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts