अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने बातचीत के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लेकर निजी और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए राखी सावंत (Rakhi Sawant) को जवाब दिया और सफल महिलाओं पर निजी टिप्पणी करने वालों को भी निशाने पर लिया।
सफल महिलाओं को लेकर कंगना ने कही ये बात
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने पोस्ट में कहा कि किसी सफल महिला को देखकर उसके चरित्र पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने ऐसे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि कई बार लोग अपनी असफलता, जलन और अहंकार को छिपाने के लिए कामयाब महिलाओं पर व्यक्तिगत हमले करते हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने महिलाओं से भी अपील की कि उन्हें ऐसे बयानों से खुद को कमजोर महसूस करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, हर बार किसी आरोप का जवाब देकर खुद को सही साबित करना जरूरी नहीं होता।
‘फेवर’ वाले बयान पर भी भड़कीं कंगना
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) के उस बयान पर भी तीखा पलटवार किया, जिसमें उन्होंने सफलता को लेकर ‘फेवर’ जैसी बात कही थी। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने तंज कसते हुए कहा कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने सफलता के लिए चाहे जितने भी फेवर किए हों, उससे उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिली। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आगे राखी सावंत (Rakhi Sawant) को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसी नौकरी के लिए भी कुछ योग्यता और प्रतिभा की जरूरत होती है। उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच विवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
पॉडकास्ट में राखी ने क्या कहा था?
दरअसल, पूरा मामला राखी सावंत (Rakhi Sawant) सावंत के पॉडकास्ट में दिए गए बयान से शुरू हुआ। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला नेताओं को लेकर आपत्तिजनक और यौन संकेत वाले कमेंट किए थे। इसी दौरान उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और स्मृति ईरानी का नाम लेते हुए उनकी राजनीतिक सफलता पर सवाल उठाए। वीडियो वायरल होने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बिना चुप रहे सीधे जवाब देने का फैसला किया। अब दोनों अभिनेत्रियों के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Read More-बप्पा के दर्शन के लिए इस लुक में पहुंचे सलमान खान, फैंस को क्यों याद आई ‘वॉन्टेड’?
