Homeदेशधोती-कुर्ता और पारंपरिक टोपी में PM मोदी, गणेश चतुर्थी पर किसके घर...

धोती-कुर्ता और पारंपरिक टोपी में PM मोदी, गणेश चतुर्थी पर किसके घर पहुंचे?

PM Modi गणपति दर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंचे। जानिए गणेश चतुर्थी पर प्रधानमंत्री की पूजा, महाराष्ट्र की पारंपरिक पोशाक और अमित शाह के गणपति दर्शन की पूरी खबर।

-

PM Narendra Modi: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश की आरती उतारी और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूजा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह महाराष्ट्र की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

महाराष्ट्र की पारंपरिक पोशाक में दिखे प्रधानमंत्री

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गणपति दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने भगवान गणेश से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने धोती-कुर्ता पहना था और सिर पर महाराष्ट्र की पारंपरिक टोपी धारण की थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी प्रधानमंत्री के आगमन पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि गणपति पूजन के मौके पर प्रधानमंत्री का उनके घर आना परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान गणेश से देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने का आशीर्वाद मांगा।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पहुंचे थे

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)से पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पीयूष गोयल के नई दिल्ली स्थित आवास पहुंचे थे। उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति ने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नेताओं के घरों में आयोजित पूजा में प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिली। इस दौरान धार्मिक आस्था और पारंपरिक उत्सव का माहौल बना रहा। पीयूष गोयल के आवास पर प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति का पहुंचना इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

अमित शाह ने मुंबई में किए गणपति दर्शन

गणेश उत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मुंबई पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र लालबागचा राजा के दर्शन का इंतजार पूरे साल रहता है। उन्होंने भगवान गणेश से देशवासियों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। इसके बाद गृह मंत्री महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे।

Read More-IAS की नौकरी छोड़ी, इस्तीफा हुआ मंजूर… अब इस जगह से चुनाव लडे़गीं Divya Mittal?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts