Homeदेशगुरुग्राम हिट-एंड-रन पर क्या बोली पीड़ित राइडर सिया? कहा-'टक्कर मारने के बाद...'

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर क्या बोली पीड़ित राइडर सिया? कहा-‘टक्कर मारने के बाद…’

Gurugram Hit and Run Case में पीड़ित बाइक राइडर सिया ने वीडियो जारी कर कार चालक पर गंभीर सवाल उठाए। जानिए हादसे के बाद क्या बोलीं सिया और उनके पिता।

-

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के चर्चित बाइक हिट-एंड-रन मामले में पीड़ित राइडर सिया ने अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कार चालक के उन दावों पर सवाल उठाए, जिनमें बाइकर्स पर उकसाने और तेज-धीमी गति से चलने की बात कही गई थी। सिया ने कहा कि अगर कार चालक को बाइकर्स की गतिविधियों से परेशानी थी, तो उसने उनका पीछा क्यों किया? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार से टक्कर लगने के बाद चालक मौके पर नहीं रुका और यह तक देखने की कोशिश नहीं की कि वह जिंदा हैं या नहीं। सिया के मुताबिक, घटना का वीडियो पूरी स्थिति समझने के लिए अहम है।

‘तीसरी लेन में आकर बाइक को मारी टक्कर’

सिया ने अपने बयान में कहा कि सामने आए वीडियो में कार को एक लेन से दूसरी तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। उनके अनुसार, कार तीसरी लेन में आकर उनकी बाइक से टकराई। उन्होंने बताया कि एक कैमरा उनकी बाइक पर लगा था, जिसमें टक्कर के बाद उनके सड़क पर गिरने और घिसटने का दृश्य रिकॉर्ड हुआ। सिया ने कार चालक के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाया कि उसे पता नहीं था कि बाइक महिला चला रही थी। उन्होंने कहा कि उनके लंबे बाल और चोटी साफ दिखाई दे रही थी। सिया ने यह भी पूछा कि अगर कार चालक को घटना का दुख था, तो उसने हादसे के बाद रुककर उनकी मदद क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि कुछ सेकेंड की देरी से चोटें और गंभीर हो सकती थीं।

- Advertisement -

सहानुभूति बटोरने का लगाया आरोप

सिया ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कार चालक अब सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में कार के मौके से निकलने की स्थिति दिखाई देती है। सिया का कहना है कि जिस व्यक्ति को टक्कर लगी, उसकी हालत जानने के लिए चालक को रुकना चाहिए था। उन्होंने सामने आए दोनों वीडियो को महत्वपूर्ण बताते हुए सवाल किया कि अगर घटना के समय वहां इतने लोग मौजूद थे, तो मामले से जुड़े केवल दो वीडियो ही क्यों सामने आए हैं। सिया ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह बाइक लंबे समय से चला रही हैं और इस घटना को छिपाने के बजाय सामने लाना जरूरी समझती हैं।

पिता बोले- सख्त धाराओं में हो कार्रवाई

सिया के पिता रोशन चौहान ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत दी गई है और केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस दिल्ली आकर बयान लेगी। रोशन चौहान ने मांग की कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक ने जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश की और बेटी का पीछा भी किया गया। पिता के मुताबिक, सिया कॉलेज के समय से बाइक चला रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को छिपाने के बजाय सामने लाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और महिला के साथ ऐसा हादसा न हो। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार चालक पर लगाए गए आरोपों और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Read More-IAS की नौकरी छोड़ी, इस्तीफा हुआ मंजूर… अब इस जगह से चुनाव लडे़गीं Divya Mittal?

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts