Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या38 साल देश की सेवा, अब राम मंदिर के कामकाज की कमान;...

38 साल देश की सेवा, अब राम मंदिर के कामकाज की कमान; जितेंद्र मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पहला CEO मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगी है। जानें उनका अनुभव और नई जिम्मेदारियां।

-

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिलने जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि, नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए जाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र मिश्रा नियुक्ति की तारीख से तीन साल तक CEO के पद पर रहेंगे। इस पद की जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

5500 से ज्यादा लोगों ने किया था आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5500 से अधिक आवेदन आने की जानकारी सामने आई थी। चयन प्रक्रिया के दौरान इनमें से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इन उम्मीदवारों से उनकी दिनचर्या, खान-पान, रहन-सहन और हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं सहित कई विषयों पर सवाल पूछे गए थे। अंतिम चयन के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावड़े शामिल थे। इसी प्रक्रिया के बाद जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगने की बात सामने आई है।

मंदिर के प्रशासन से लेकर वित्तीय मामलों तक संभालेंगे जिम्मेदारी

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का वायुसेना में करीब 38 साल का लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने लड़ाकू विमान पायलट, कॉम्बैट इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट के तौर पर सेवाएं दी हैं। अब CEO के रूप में उनके सामने राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक, वित्तीय और कानूनी कामकाज को व्यवस्थित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। मंदिर परिसर और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के विस्तार को देखते हुए CEO का पद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आधिकारिक घोषणा के बाद उनकी जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Read More-‘हनुमान अंश’ ने कंगना को भी किया हैरान, बोलीं- थेरेपी छोड़ो और ये फिल्म देखो!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts