Homeदेशअनंत सिंह की आंखों से क्यों निकले आंसू? चार युवकों की मौत...

अनंत सिंह की आंखों से क्यों निकले आंसू? चार युवकों की मौत के बाद सामने आया भावुक VIDEO

बिहार के बेढ़ना में चार युवकों की मौत के बाद Anant Singh पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और भावुक हो गए। पुलिस ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने का दावा किया है।

-

Anant Singh News: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में चार युवकों की मौत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के दौरान वहां का माहौल देखकर वह खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। विधायक को रोता देखकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। बाद में अनंत सिंह ने खुद को संभालते हुए परिवारों को भरोसा दिलाया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

परिजनों से मिले अनंत सिंह, शराब बिक्री को लेकर उठे सवाल

अनंत सिंह ने मृतकों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। परिवार वालों ने इलाके में कथित तौर पर खुलेआम शराब बिकने की शिकायत भी की। दरअसल, 30 अगस्त को बेढ़ना गांव में शराब पीने के बाद चार युवकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शशि कुमार, विकास राम, पंकज सिंह और निशू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई।

पुलिस ने बताया- शराब में मिलाया गया था जहरीला पदार्थ

पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने मंगलवार को मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान शराब में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की बात सामने आई है। मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें दो आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी लाली कुमार ने पूछताछ में शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार इसके पीछे प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश का विवाद हो सकता है। हालांकि, जहरीले पदार्थ की वजह से ही चारों युवकों की मौत हुई या नहीं, इसकी अंतिम पुष्टि अभी एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पुलिस के खुलासे से नाराज ग्रामीण, थाने का किया घेराव

पुलिस की ओर से प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश का एंगल सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। मंगलवार देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण बाढ़ थाने पहुंचे और घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले की सही तरीके से जांच नहीं करने और लीपापोती करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि चार युवकों की मौत बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दूसरी तरफ पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत की असली वजह और शराब में मिले पदार्थ की प्रकृति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

Read More-हथिनीकुंड में अचानक आई आफत, कमांडो की नाव फंसी; 2 जवानों की तलाश में जुटी टीमें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts