Homeउत्तर प्रदेशचीनी के बढ़ते दाम के बीच CM योगी ने खोला स्टॉक का...

चीनी के बढ़ते दाम के बीच CM योगी ने खोला स्टॉक का राज, बोले- यूपी में…

यूपी में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चीनी की कमी नहीं है। मिलों में 179.38 लाख कुंतल स्टॉक है और कालाबाजारी पर सख्ती होगी।

-

उत्तर प्रदेश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को राहत देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। चीनी की उपलब्धता को लेकर हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की अलग-अलग चीनी मिलों में कुल 179.38 लाख कुंतल चीनी का स्टॉक मौजूद है। इसमें सहकारी मिलों के पास 23.60 लाख कुंतल, निगम की मिलों में 5.28 लाख कुंतल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख कुंतल स्टॉक शामिल है। सरकार का कहना है कि जून और जुलाई में करीब 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री भी हुई है, जिसके बावजूद बाजार की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।

जरूरत बढ़ी तो अक्टूबर से फिर चलेंगी चीनी मिलें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाजार में मांग बढ़ने पर चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम पहले से उठाए जाएं। जरूरत पड़ने पर 15 अक्टूबर से चीनी मिलों का संचालन शुरू कराया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक पेराई सत्र 2026-27 में प्रदेश में करीब 28.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती होने का अनुमान है। इससे लगभग 90 लाख टन चीनी उत्पादन की उम्मीद है। सरकार का फोकस इस बात पर है कि आने वाले समय में चीनी की सप्लाई में किसी तरह की परेशानी न हो और आम लोगों को जरूरत के मुताबिक चीनी बाजार में मिलती रहे।

जमाखोरी की तो होगी कार्रवाई, गोदामों की जांच के आदेश

चीनी की कीमतों में कृत्रिम बढ़ोतरी रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारियों को चीनी मिलों के साथ-साथ थोक और फुटकर विक्रेताओं के गोदामों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र के निर्देशों के मुताबिक डीलर 30 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे, जबकि एक समय में 400 टन से अधिक चीनी रखने की अनुमति नहीं होगी। बल्क कंज्यूमर 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख पाएंगे। चीनी मिलों को भी मासिक कोटे की चीनी बिक्री की तारीख से सात दिन से ज्यादा गोदाम में रखने की अनुमति नहीं होगी। सरकार ने उपलब्ध स्टॉक और बाजार कीमतों पर लगातार नजर रखने को कहा है।

Read More-रात में घर के अंदर मचा कत्लेआम, पत्नी और बेटी की हत्या… छोटी बेटी ने ऐसे बचाई जान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts