Homeउत्तर प्रदेशछोटे भाई को सांप ने डसा, फिर बड़े भाई ने 150 थप्पड़...

छोटे भाई को सांप ने डसा, फिर बड़े भाई ने 150 थप्पड़ मारकर कैसै बचाई जान? हैरान कर देगा ये मामला

हरदोई में सांप के डसने के बाद युवक को बेहोशी से बचाने के लिए भाई ने करीब एक घंटे में 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन दिए।

-

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से भाई के प्यार और हिम्मत की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक युवक ने सांप के डसने के बाद अपने छोटे भाई को करीब एक घंटे तक थप्पड़ मारकर जगाए रखा। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने मरीज को सोने न देने की हिदायत दी थी। समय पर अस्पताल पहुंचने और इलाज मिलने से युवक की जान बच गई।

खेत में सांप ने डसा, तेजी से बिगड़ने लगी हालत

हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी 21 वर्षीय अरुण अपने बड़े भाई आकाश के साथ खेत में पानी देने गया था। दोपहर करीब 2 बजे घास की बोरी उठाते समय उसमें छिपे जहरीले सांप ने अरुण को डस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे बेहोशी आने लगी। आकाश ने बिना समय गंवाए भाई को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान मेडिकल स्टोर संचालक शिवम शर्मा ने दोनों को अपनी बाइक से मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में मदद की।

डॉक्टर ने कहा- सोने मत देना, भाई ने लगाए थप्पड़

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत अरुण का इलाज शुरू किया। उसकी हालत देखकर डॉक्टरों ने परिवार को मरीज को लगातार होश में रखने की हिदायत दी। इसके बाद आकाश अपने भाई को जगाए रखने के लिए करीब एक घंटे तक उसके गाल पर थप्पड़ मारता रहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे। आकाश का मकसद भाई को चोट पहुंचाना नहीं, बल्कि उसे बेहोशी में जाने से रोकना था। अस्पताल का स्टाफ भी मरीज को लगातार जगाने की कोशिश करता रहा।

15 एंटी-वेनम इंजेक्शन के बाद बची जान

डॉक्टरों के मुताबिक अरुण के शरीर में सांप के जहर का असर काफी बढ़ गया था। उसकी हालत को देखते हुए इलाज के दौरान उसे 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन दिए गए। समय पर अस्पताल पहुंचने और लगातार निगरानी में इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार हुआ। इस घटना के बाद आकाश के प्रयास की चर्चा हो रही है। परिवार के लिए यह राहत की बात है कि मुश्किल समय में बड़े भाई ने हिम्मत नहीं छोड़ी और डॉक्टरों की मदद से अरुण की जान बच गई।

Read More-घर से सिर्फ 200 मीटर दूर रोकी गई कार, फिर बरसने लगी गोलियां… कांग्रेस नेता और बेटे की हत्या से मचा हड़कंप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts