Homeउत्तर प्रदेशअतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर बड़ा एक्शन: आखिर...

अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर बड़ा एक्शन: आखिर क्यों पुलिस ने घर से उठाईं लग्जरी कारें?

प्रयागराज और प्रतापगढ़ पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लग्जरी कारें सीज कर दी हैं। टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप। पढ़ें पूरी खबर।

-

माफिया अतीक अहमद के कुनबे और उनके समर्थकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में लखनऊ जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे उमर के पीछे चल रही गाड़ियों के काफिले ने टोल प्लाजा पर जमकर बवाल काटा। आरोप है कि समर्थकों ने टोल टैक्स देने से बचने के लिए गाड़ियों की रफ्तार तेज कर दी और टोल बैरियर तोड़ते हुए निकल गए। इतना ही नहीं, जब कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की, तो उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मामला दर्ज किया और अब सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर में दबिश देकर सीज की गईं कई गाड़ियां

प्रयागराज और प्रतापगढ़ पुलिस की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचानी गई गाड़ियों को ट्रैक कर पुलिस ने अतरामपुर और बमरौली इलाके से एक थार और एक स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया। पुलिस टीम गाड़ियों को सीधे थाने ले आई और उन्हें सीज कर दिया। डीसीपी गंगानगर के मुताबिक, कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद से ही कार चालक और उनके मालिक फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

फाफामऊ और बरौंधा से 2 स्कॉर्पियो जब्त, तलाश जारी

इसी मामले में प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना पुलिस ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए फाफामऊ और बरौंधा अंडरपास के पास से दो काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा मामला केवल टोल टैक्स बचाने का नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था को चुनौती देने का है। मुकदमे में नामजद अन्य वाहनों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी सीज कर दिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि गाड़ियों के साथ-साथ उनके मालिकों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Read More-तिरंगा यात्रा में बुर्का पहनकर बाइक पर निकले दो युवक, पुलिस ने रोका तो सामने आई चौकानें वाली सच्चाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts