Homeदेशतिरंगा यात्रा में बुर्का पहनकर बाइक पर निकले दो युवक, पुलिस ने...

तिरंगा यात्रा में बुर्का पहनकर बाइक पर निकले दो युवक, पुलिस ने रोका तो सामने आई चौकानें वाली सच्चाई

वाराणसी की तिरंगा यात्रा में बुर्का और नकाब पहनकर बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोका। पूछताछ में सोशल मीडिया रील बनाने की बात सामने आई।

-

स्वतंत्रता दिवस से पहले वाराणसी में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय पुलिस की नजर दो युवकों पर पड़ गई, जब वे बाइक पर बुर्का और नकाब पहनकर जा रहे थे। मलदहिया चौराहे के पास दोनों को देखकर पुलिस को शक हुआ और उन्हें रोककर पूछताछ की गई। मामला संदिग्ध लगने पर दोनों युवकों को सिगरा थाने ले जाया गया। हालांकि पूछताछ में सामने आया कि दोनों सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बनाने की तैयारी में थे।

बुर्का-नकाब में देखकर पुलिस ने रोका

दरअसल, वाराणसी में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शुरू होकर मलदहिया और लहुराबीर होते हुए डॉ. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक पहुंची। इसी दौरान मलदहिया चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र की नजर बाइक सवार दो युवकों पर पड़ी। दोनों ने बुर्का और नकाब पहन रखा था। पुलिस ने तुरंत बाइक रोककर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी।

थाने पहुंचने पर खुला रील का राज

पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 के छात्र हैं। उनका कहना था कि वे सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो और रील बनाने का काम करते हैं। दोनों इमलिया घाट की तरफ वीडियो शूट करने के लिए जा रहे थे और इसी वजह से उन्होंने महिला का वेश बनाया था। पुलिस दोनों को सिगरा थाने ले गई और वहां मामले की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद उनके परिजनों को भी थाने बुलाया गया।

बाइक में मिला मॉडिफाइड साइलेंसर

पुलिस की जांच में दोनों युवकों के पास से कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। हालांकि जिस बाइक से दोनों जा रहे थे, उसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। तिरंगा यात्रा और अन्य कार्यक्रमों के दौरान पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वाराणसी में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यात्रा का नेतृत्व किया। इसके अलावा सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन की ओर से भी तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इसमें 150 से ज्यादा जवानों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा के बीच शहर में देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Read More-विदेश नीति पर बोलते-बोलते राहुल गांधी ने PM मोदी को लेकर ऐसा क्या कर दिया? BJP ने खोला मोर्चा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts