Homeउत्तर प्रदेशझांसीश्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे गया था परिवार, 5 लोग डूबे,...

श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे गया था परिवार, 5 लोग डूबे, एक-दूसरे को बचाने में हुई सभी की मौत

झांसी के मऊरानीपुर में पितृ पक्ष के श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में बड़ा हादसा हो गया। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

-

Jhansi News: झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में मंगलवार को पितृ पक्ष के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रानीपुर देवरिपुरा गांव के पास सुखनई नदी में श्राद्ध कर्म के लिए पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नदी किनारे रस्म चल रही थी, तभी एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य लोग भी नदी में उतर गए।

बचाने की कोशिश में एक-एक कर डूबे लोग

हादसे में पिता, पुत्र, भतीजा, भांजा समेत परिवार से जुड़े पांच लोगों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीमें और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू कर पांचों लोगों को बाहर निकाला।

- Advertisement -

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रेस्क्यू के बाद सभी पांचों लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। श्राद्ध कर्म के लिए जुटे परिवार में कुछ ही देर में मातम पसर गया। घटना की सूचना आसपास के गांवों में पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। शुरुआती जानकारी के अनुसार पूरा हादसा एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास के दौरान हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से रानीपुर देवरिपुरा गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

Read More- सीमा पर गश्त कर रही असम राइफल्स की टीम पर अचानक हुआ हमला, एक जवान शहीद; 4 घायल

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts