Homeएस्ट्रोभारत में कब दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों...

भारत में कब दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

यह साल का एकमात्र चंद्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा इससे पहले अप्रैल और मई में लग चुके सूर्य और चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिए थे। 28 अक्टूबर को लग रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक कल दोपहर से शुरू हो जाएगा।

-

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण बहुत जल्द लगने वाला है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है अब दूसरा चंद्र ग्रहण लगा है। इस महीने 15 दिन के अंदर दो ग्रहण लगेंगे चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों ही दिखाई देंगे। 14 अक्टूबर को अश्विन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने के बाद 18 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का एकमात्र चंद्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा इससे पहले अप्रैल और मई में लग चुके सूर्य और चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिए थे। 28 अक्टूबर को लग रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक कल दोपहर से शुरू हो जाएगा।

इस समय से लगेगा चंद्र ग्रहण

कहा जाता है कि जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को यह खगोलीय घटना होगी।साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को लगेगा। भारतीय समय अनुसार साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 11:32 से शुरू होगा और 29 अक्टूबर की मध्य रात 2:34 पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की दोपहर 4:32 से शुरू हो जाएगा।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

-ग्रहण के सूतक काल के समय कुछ भी खाना नहीं चाहिए। हालांकि बुजुर्ग ,बच्चे ,बीमार और गर्भवती महिलाएं दूध फल आदि खा सकती हैं। वही खाने वाली सामग्री दूध ,पानी आदि तुलसी के पत्ते धोकर डाल दें।

-चंद्र ग्रहण समाप्ति होने के बाद सबसे पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहने फिर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

-चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है इसीलिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

Read More-राहु बनाएंगे सभी बिगड़े काम, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts