Vaibhav Suryavanshi: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया ट्राई सीरीज का मुकाबला रोमांचक अंदाज में सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां भारतीय टीम को जीत के लिए 17 रन कीजरूरत थी। हालांकि, श्रीलंका ए के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ए को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। इस हार के बाद मैदान पर ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मैच खत्म होते ही श्रीलंकाई खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे, जबकि भारतीय खिलाड़ी निराश नजर आए। इसी दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) विपक्षी टीम के कुछ खिलाड़ियों से उलझ गए। टीवी फुटेज में वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच बहस होती दिखाई दी, जिसके बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
धक्का-मुक्की के आरोप के बाद बढ़ सकती हैं मुश्किलें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान से बाहर जाते समय किसी टिप्पणी को लेकर Vaibhav Suryavanshi नाराज हो गए और उन्होंने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। हालांकि, वरिष्ठ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। बताया जा रहा है कि श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने भी माहौल शांत कराने में अहम भूमिका निभाई। घटना के बाद वैभव मैदान छोड़ते समय भी विरोधी खिलाड़ियों की ओर इशारे करते और बहस करते नजर आए। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
lafda between vaibhav and sl a bowler pic.twitter.com/DXpsZW3BgF
— Sourabh (@SourabhOG33) June 15, 2026
एक ही मैच में दूसरी बार विवादों में आए युवा बल्लेबाज
यह पहली बार नहीं है जब इस मुकाबले के दौरान Vaibhav Suryavanshi का नाम विवाद से जुड़ा हो। इससे पहले सुपर ओवर के दौरान एक गेंद को लेकर अंपायर के फैसले पर भी वह नाराज दिखाई दिए थे। उस समय भारतीय कप्तान तिलक वर्मा अंपायरों से चर्चा कर रहे थे, लेकिन डगआउट में मौजूद वैभव भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। हालात ऐसे बने कि टीम के कोचिंग स्टाफ को बीच-बचाव करना पड़ा। लगातार दो मौकों पर मैदान पर उनका आक्रामक रवैया चर्चा का विषय बन गया है।
आईसीसी के नियम क्या कहते हैं, क्या लग सकता है बैन?
फिलहाल मैच रेफरी की ओर से किसी सजा का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अगर घटना की आधिकारिक शिकायत होती है या वीडियो फुटेज की समीक्षा में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो Vaibhav Suryavanshi पर कार्रवाई हो सकती है। आईसीसी की आचार संहिता के तहत खिलाड़ियों के बीच जानबूझकर शारीरिक संपर्क को गंभीर माना जाता है। ऐसे मामलों में मैच फीस का जुर्माना, डिमेरिट अंक या कुछ मैचों का निलंबन भी लगाया जा सकता है। हालांकि, किसी भी सजा का फैसला घटना की गंभीरता, खिलाड़ियों के व्यवहार और मैच अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही लिया जाता है।
Read More-हनुमान जी का नाम लेते ही छा गईं दीप्ति शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने पर क्या बोली?
