असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह उड़ान सामान्य रूटीन ऑपरेशन का हिस्सा थी, लेकिन अचानक हुए हादसे ने पूरे रक्षा तंत्र को झकझोर दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया। वायुसेना ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारण की पुष्टि नहीं की गई है, और अधिकारियों ने फिलहाल अटकलों से बचने की अपील की है।
देश ने खोए पांच वीर वायु योद्धा
इस हादसे में भारतीय वायुसेना (IAF) के पांच जवानों ने ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीदों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। वायुसेना ने इन सभी जवानों के नाम जारी करते हुए उनके साहस, समर्पण और सेवा को सलाम किया है। देशभर में शोक की लहर है और सोशल मीडिया से लेकर सैन्य प्रतिष्ठानों तक उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीदों को नमन करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।
IAF ने क्या कहा? शुरुआती जांच में जुटी टीमें
भारतीय वायुसेना (IAF) ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि यह हादसा एक रूटीन सॉर्टी के दौरान हुआ। बयान में स्पष्ट किया गया कि घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे। वायुसेना ने लोगों से अपील की है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी तरह की अफवाह या अनुमान न लगाया जाए। फिलहाल जांच दल घटनास्थल पर मौजूद है और विमान के मलबे, तकनीकी सिस्टम और उड़ान डेटा की जांच की जा रही है। IAF ने यह भी कहा है कि जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।
तकनीकी खराबी से लेकर मौसम तक जांच जारी
IAFकी शुरुआती जांच में कई पहलुओं पर फोकस किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति और उड़ान से जुड़े अन्य कारक शामिल हैं। विशेषज्ञ टीम विमान के ब्लैक बॉक्स, इंजन सिस्टम और अन्य तकनीकी रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रही है। अभी तक किसी भी कारण की पुष्टि नहीं हुई है। रक्षा AN-32 जैसे परिवहन विमान आमतौर पर मजबूत माने जाते हैं, इसलिए हर पहलू की गहन जांच जरूरी है। इस हादसे ने एक बार फिर सैन्य उड़ानों की सुरक्षा और जोखिम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read More-जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 क्रैश, सामने आया हादसे का लाइव वीडियो
