हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सपना ने अपने वैवाहिक रिश्ते और भावनाओं को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। सपना ने कहा कि वह अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं, लेकिन उन्हें अब वह एहसास महसूस नहीं होता जिसे लोग सच्चा प्यार कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्यार वह भावना होती है जो इंसान की आत्मा तक पहुंच जाए, लेकिन उन्हें ऐसा अनुभव कभी नहीं हुआ। सपना के इस बयान के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोग इसे उनके और पति Veer Sahu के रिश्ते में दूरी से जोड़कर देखने लगे। हालांकि सपना ने साफ तौर पर किसी विवाद या अलगाव की बात नहीं कही।
टैटू हटाने की वजह से बढ़ीं चर्चाएं
इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने यह भी बताया कि वह अपने पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवाना चाहती हैं। बस इसी बात ने सोशल media पर नई बहस छेड़ दी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। हालांकि सपना ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा कि टैटू हटाने का फैसला पूरी तरह प्रोफेशनल कारणों से जुड़ा है। सपना ने बताया कि अब वह फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। शूटिंग के दौरान टैटू को मेकअप से छिपाने में काफी समय लगता है, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। यही कारण है कि वह टैटू हटवाने का सोच रही हैं। सपना ने फैंस से अपील की कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गलत बातें न फैलाई जाएं और अफवाहों पर भरोसा न करें।
सालों की दोस्ती के बाद हुई थी शादी
बता दें कि Sapna Choudhary और Veer Sahu की लव स्टोरी काफी चर्चित रही है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए थे क्योंकि दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया था। शादी के बाद सपना और वीर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटो शेयर करते नजर आते हैं। दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम पोरस है, जिसका जन्म 2020 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे शाहबीर का जन्म 2024 में हुआ। सपना कई इंटरव्यू में यह भी कह चुकी हैं कि परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन वह दोनों जिम्मेदारियां पूरी मेहनत से निभा रही हैं।
सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं
सपना चौधरी के हालिया बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके बयान को रिश्ते में दूरी का संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे केवल एक भावनात्मक सोच बता रहे हैं। हालांकि सपना और वीर साहू की तरफ से रिश्ते में किसी तरह की परेशानी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दोनों अब भी सोशल मीडिया पर सामान्य तरीके से एक्टिव नजर आते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि कई बार कलाकार अपनी भावनाओं को अलग अंदाज में जाहिर करते हैं, जिसे लोग गलत तरीके से समझ लेते हैं। फिलहाल सपना चौधरी अपने नए प्रोजेक्ट्स और करियर पर फोकस कर रही हैं। वहीं उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर जल्द पूरी तरह विराम लग जाएगा।
Read more-मायावती के घर से बिना मुलाकात लौटे कांग्रेस नेता, BJP ने कहा- ‘जिस तरह से…’
