पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) खुद इस जीत के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जैसे ही उनके आने की खबर सामने आई, कार्यकर्ताओं में जोश और बढ़ गया। मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए और जश्न का माहौल देखने को मिला।
पहले पहुंचे अमित शाह, फिर मोदी की एंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पहुंचने से पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके थे। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनावी जीत को लेकर अपना संदेश देंगे।
बंगाली अंदाज में दिखे पीएम मोदी
इस खास मौके पर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बंगाली वेशभूषा में नजर आए, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया और इसे एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनाव में उनके योगदान की सराहना करेंगे। यह कार्यक्रम केवल जश्न तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले राजनीतिक दिशा और योजनाओं का संकेत भी दे सकता है। इस जीत के बाद पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब नजरें आगे की रणनीति पर टिकी हैं।
Read More-‘बंगाल में कमल खिल उठा…’ पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद क्या बोले पीएम मोदी, कहा- भगवा ध्वज को…
