Homeदेश‘मैं जा रहा हूं…’ बिहार की जनता के नाम नीतीश कुमार का...

‘मैं जा रहा हूं…’ बिहार की जनता के नाम नीतीश कुमार का आखिरी खत,हर शब्द में छलक पड़े जज्बात

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता के नाम भावुक खत लिखा। जानिए उनके आखिरी संदेश में क्या कहा और उनके कार्यकाल की बड़ी बातें।

-

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा और इसके साथ ही करीब दो दशकों तक चले उनके शासन का अंत हो गया। इस्तीफे के बाद उन्होंने बिहार की जनता के नाम एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें अपने कार्यकाल और फैसलों को लेकर खुलकर बात की।

 ‘जनता की सेवा ही सबसे बड़ा लक्ष्य रहा’

अपने संदेश में नीतीश कुमार ने लिखा कि उन्होंने हमेशा बिहार की जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि वर्षों तक लगातार काम करते हुए सरकार ने विकास को केंद्र में रखा। उनके मुताबिक, यह फैसला पहले से तय था कि अब वे मुख्यमंत्री पद से हटेंगे, और उसी योजना के तहत कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया।

विकास और सामाजिक संतुलन पर जोर

नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महादलित समुदायों के लिए योजनाएं लागू करने का जिक्र किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे क्षेत्रों में हुए काम को उन्होंने अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को भी उन्होंने खास उपलब्धियों में गिना

2005 से शुरू हुआ सफर, अब नई दिशा की तलाश

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में 24 नवंबर 2005 का जिक्र करते हुए बताया कि उसी दिन राज्य में एनडीए सरकार बनी थी और तभी से कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अब समय है बदलाव का और बिहार नई दिशा की ओर बढ़ेगा। उनके इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में नई संभावनाएं और समीकरण बनते दिख रहे हैं।

Read more-4:59 मिनट का वो ‘हद से ज्यादा बोल्ड’ गाना… जिसे सुन ‘इतने गंदे बोल…’ कहकर भाग गए राइटर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts