Homeदेशभारत में लॉकडाउन? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किया चौकाने वाला खुलासा!

भारत में लॉकडाउन? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किया चौकाने वाला खुलासा!

भारत में लॉकडाउन की अफवाहों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बड़ा बयान दिया। जानें, तेल की बढ़ती कीमतों और सरकार की तैयारियों के बीच क्या है सच, और क्यों अफवाहें पूरी तरह गलत हैं।

-

भारत में मिडिल ईस्ट के हालात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि को लेकर नागरिकों में चिंता बढ़ गई है। पिछले एक महीने में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसके चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ गई हैं। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ईंधन की कीमतें 30%-50% बढ़ गई हैं, उत्तरी अमेरिका में लगभग 30%, यूरोप में 20% और अफ्रीका में 50% की वृद्धि दर्ज की गई है इस बढ़ती कीमतों के बीच कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सएप ग्रुप्स में अफवाहें फैल रही थीं कि भारत में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और लॉकडाउन की अफवाहों को जोड़कर चिंता व्यक्त कर रहे थे।

हरदीप पुरी का बड़ा बयान: लॉकडाउन की अफवाहें गलत

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने इन अफवाहों को स्पष्ट तौर पर खारिज किया है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी स्तर पर लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऊर्जा, ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित कर रही है। पुरी ने अपने बयान में कहा, “हम वैश्विक स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अफवाह फैलाना और डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना है। नागरिकों को शांत और जिम्मेदार रहना चाहिए।”

सरकार ने उठाए वित्तीय और आर्थिक कदम

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में इस वृद्धि के बावजूद भारत के नागरिकों पर सीधा बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। पेट्रोल पर लगभग 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर के नुकसान को कम करने के लिए सरकार ने अपने राजस्व में भारी कटौती की है। इसके अलावा निर्यात टैक्स भी लगाया गया है, ताकि विदेशी देशों को निर्यात करने वाली किसी भी रिफाइनरी को उचित टैक्स देना पड़े। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत के नागरिक वैश्विक अस्थिरता के बावजूद सुरक्षित रहें और घरेलू आपूर्ति में कोई रुकावट न आए।

सरकार का संदेश: अफवाहों पर न दें ध्यान

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने साफ किया कि भारत ने पहले भी वैश्विक संकटों और अनिश्चितताओं के बीच अपने नागरिकों के हितों की सुरक्षा की है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और सरकारी बयान या विश्वसनीय न्यूज़ स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। पुरी ने कहा, “देश की स्थिरता और नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। लॉकडाउन के अफवाहों से भ्रम फैलाना और जनता में डर पैदा करना बिल्कुल गलत है। हमें एकजुट और जिम्मेदार रहना चाहिए।”

Read More-“बिहार मत छोड़िए…” समृद्धि यात्रा के बाद CM Nitish Kumar से बुजुर्ग की भावुक गुहार, फिर…

 

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts