वायरल सेंसेशन मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केरल में फरमान से शादी करने के बाद उनका मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। जहां एक तरफ उनकी मां ने बेटी को वापस लाने की अपील की और पिता भावुक नजर आए, वहीं अब मोनालिसा ने खुद सामने आकर इन सभी बातों को झूठा बताया है। उन्होंने साफ कहा कि परिवार जो कुछ दिखा रहा है, वह सिर्फ दिखावा है और सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
‘परिवार कर रहा है ड्रामा’, मोनालिसा का बड़ा दावा
मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का रोना और सुसाइड जैसी बातें करना सिर्फ नाटक है। उनके मुताबिक, परिवार को उनकी खुशी या जिंदगी से कोई मतलब नहीं है, बल्कि वे सिर्फ पैसों के पीछे हैं। मोनालिसा का कहना है कि उन्हें बचपन से कभी सच्चा पारिवारिक प्यार नहीं मिला।
बचपन की तकलीफों का किया खुलासा
मोनालिसा ने अपने बचपन की दर्दभरी कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें मां का प्यार कभी नहीं मिला और उनकी मां शराब पीती थीं। वहीं उनके पिता दूसरी महिलाओं के साथ रहते थे। मोनालिसा के अनुसार, उन्होंने ही अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी उठाई और उन्हें पाला-पोसा। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक बार सांप के काटने पर भी परिवार ने उन्हें छोड़ दिया था और कहा था कि उन्हें मर जाने दिया जाए।
वायरल होने के बाद बदला परिवार का रवैया
मोनालिसा ने यह भी बताया कि जब वह प्रयागराज में वायरल हुईं, तभी उनके पिता उनके करीब आए और उन्हें बेटी मानने लगे। इससे पहले वे उन्हें अपना मानने से भी इनकार करते थे। मोनालिसा का आरोप है कि परिवार का यह बदलता व्यवहार सिर्फ पैसों और प्रसिद्धि के कारण है। अब उनका यह बयान पूरे मामले को एक नया मोड़ दे रहा है और लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है।
Read more-“गैस खत्म हुई तो ‘सतयुग’ लौट आएगा?”,LPG संकट के बीच देवकीनंदन ठाकुर का बयान मचाएगा बवाल!
