सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो अक्सर कुछ समय के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो इस बार कुछ अलग ही कहानी लेकर आया। इस वीडियो में बेटे ने अपने पिता की एक मजेदार आदत को लेकर देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi से मदद मांगी। वीडियो का अंदाज हल्का-फुल्का और मजाकिया था, लेकिन इसकी पहुंच इतनी बड़ी हो गई कि यह सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंच गया। यही वजह है कि यह वीडियो अब इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
मोदी जी कह देंगे तो मान जाएंगे पापा
दिल्ली के इन्फ्लुएंसर युवराज दुआ ने अपने पिता को लेकर एक मजेदार रील बनाई। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रधानमंत्री मोदी के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी हर बात को गंभीरता से लेते हैं। वीडियो में युवराज ने हंसते हुए कहा कि उनके पापा बहुत ज्यादा जलेबी खाते हैं और शुगर कम करने की बात बिल्कुल नहीं मानते। ऐसे में उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि वह ‘मन की बात’ में यह कह दें कि ज्यादा शुगर खाना ठीक नहीं है, ताकि उनके पिता उनकी बात मान लें। युवराज ने यह भी मजाक में कहा कि “हमारी बात नहीं सुनते, लेकिन मोदी जी की जरूर सुनेंगे।”
View this post on Instagram
जब पीएम ने खुद दिया जवाब
यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने इसे खूब पसंद किया और शेयर किया। लेकिन सबसे खास पल तब आया जब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए न सिर्फ युवराज के पिता बल्कि सभी लोगों से अपील की कि वे शुगर का सेवन कम करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा मीठा खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं और लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने फिट रहने के लिए योग और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
बेटा भी हैरान, पापा के लिए बना मजाक बना संदेश
प्रधानमंत्री के जवाब के बाद युवराज दुआ खुद भी हैरान रह गए। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका मजाकिया वीडियो इतनी दूर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने अपने पिता से भी मजाक में कहा कि “अब तो मोदी जी भी कह चुके हैं, अब तो मान जाओ पापा!” यह वीडियो अब सिर्फ एक मजेदार क्लिप नहीं रहा, बल्कि लोगों के लिए एक हेल्थ मैसेज बन गया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इसे एक सकारात्मक उदाहरण के तौर पर देख रहे हैं।
Read more-“मेरी मौत का जिम्मेदार वही है…” सुसाइड से पहले वीडियो वायरल, सरकारी दफ्तर में मचा बवाल
