Wednesday, March 4, 2026
Homeदेशफ्लाइट मे शख्स ने की अटेंडेंट के साथ अश्लील हरकतें, पुलिस ने...

फ्लाइट मे शख्स ने की अटेंडेंट के साथ अश्लील हरकतें, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उड़ान के दौरान शख्स फ्लाइट में मास्टरबेट था और इतना ही नहीं उसने फ्लाइट अटेंडेंट के साथ गंदी हरकतें भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है युवक का नाम मोहम्मद दुलाल बताया जा रहा है।

-

Bangladeshi Flyer Arrested: मस्कट से मुंबई जा रही फ्लाइट से एक बहुत ही है अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पर एक बांग्लादेशी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है  उड़ान के दौरान शख्स फ्लाइट में मास्टरबेट था और इतना ही नहीं उसने फ्लाइट अटेंडेंट के साथ गंदी हरकतें भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है युवक का नाम मोहम्मद दुलाल बताया जा रहा है।

फ्लाइट अटेंडेंट ने की शिकायत

दरअसल बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद दुलाल (30) ने फ्लाइट से उतरने से 30 मिनट पहले इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी दुलाल को ढाका के लिए एक कनेक्टिंग फ्लाइट के चढ़ना था इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी दुलाल को गुरुवार को मुंबई के अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपी के वकील का कहना है कि वह मानसिक विकार से पीड़ित है उसे अंग्रेजी और हिंदी नहीं आती है। शहर पुलिस ने बताया कि आरोपी दुलाल को 22 साल की फ्लाइट अटेंडेंट की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला के साथ की थी गंदी हरकत

फ्लाइट अटेंडेंट ने शिकायत करते हुए बताया है कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत करते हुए गले लगाने और किस करने की कोशिश की। जब यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया उसने कैप्टन की भी बात नहीं मानी। इसके बाद शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है।

Read More-UP: बरेली में शोभा यात्रा के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आए VHP के कार्यकर्ता, मचा हड़कंप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts