टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज जो हुआ, उसकी कल्पना शायद ही किसी अंग्रेज गेंदबाज ने की होगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा गदर मचाया कि स्कोरबोर्ड की लाइटें कम पड़ गईं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। पूरे मैच के दौरान दर्शकों का जोश सातवें आसमान पर था, क्योंकि हर दूसरी गेंद बाउंड्री के पार जा रही थी। अब सवाल यह है कि क्या इंग्लैंड की वर्ल्ड क्लास बैटिंग लाइनअप इस असंभव से दिखने वाले लक्ष्य को हासिल कर पाएगी?
संजू सैमसन की ‘विस्फोटक’ पारी और पावरप्ले का जलवा
पारी की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन संजू सैमसन ने आज साबित कर दिया कि उन्हें भविष्य का सुपरस्टार क्यों कहा जाता है। संजू ने मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की ऐसी पारी खेली जिसमें क्लास और ताकत का अद्भुत संगम दिखा। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 लंबे छक्के जड़े। उनके साथ ईशान किशन ने भी 18 गेंदों में 39 रन बनाकर इंग्लैंड के स्ट्राइक बॉलर्स का मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया। पहले 6 ओवरों में भारत ने 67 रन जोड़कर मैच की लय अपने पक्ष में कर ली थी।
Innings Break!#TeamIndia register the highest team total in ICC Men’s T20 World Cup knockouts 🔥👏
Over to the bowlers to defend this 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/IKEpHNKHJT
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
मध्यक्रम में तिलक और हार्दिक का ‘टॉरनेडो’
जब संजू आउट होकर पवेलियन लौटे, तब लगा कि रन गति पर लगाम लगेगी, लेकिन तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के इरादे कुछ और ही थे। तिलक वर्मा ने सिर्फ 7 गेंदें खेलीं और 3 छक्कों की मदद से 21 रन कूट दिए। उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा, जिसने डेथ ओवर्स में इंग्लैंड की रणनीति को तहस-नहस कर दिया। हार्दिक पंड्या ने भी 12 गेंदों में 27 रनों का कैमियो खेलकर स्कोर को 250 के पार पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। जोफ्रा आर्चर जैसे दिग्गज गेंदबाज आज असहाय नजर आए और उन्होंने अपने स्पेल में 60 से ज्यादा रन लुटाए।
अब गेंदबाजी पर टिकी उम्मीदें: क्या रचेगा इतिहास?
254 रनों का लक्ष्य टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक पहाड़ जैसा है, लेकिन वानखेड़े की छोटी बाउंड्री और ओस का प्रभाव इंग्लैंड के लिए उम्मीद की किरण बना हुआ है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अब अपने गेंदबाजों, विशेषकर जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की तरफ देख रहे हैं। यदि भारतीय गेंदबाज शुरुआती 4 ओवरों में जोस बटलर और साल्ट को रोकने में कामयाब रहते हैं, तो भारत का फाइनल का टिकट पक्का है। पूरी दुनिया की नजरें अब इस ऐतिहासिक चेज पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से कौन भिड़ेगा।
Read more-टी20 वर्ल्ड कप के बीच होटल में मचा हड़कंप! पाकिस्तानी खिलाड़ी पर महिला स्टाफ से छेड़छाड़ का आरोप, टीम मैनेजर ने ऐसे संभाला मामला

