Thursday, February 5, 2026
Homeखेलआज से होगा Asia Cup 2023 का आगाज, जाने कब और किसके...

आज से होगा Asia Cup 2023 का आगाज, जाने कब और किसके बीच होगा पहला मैच?

एशिया कप 2023 का आरंभ आज 30 अगस्त से होने जा रहा है। एशिया कप 2023 के पहले मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

-

Asia Cup 2023: आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के त्यौहार के बीच क्रिकेट फैंस को डबल डोज मिलने जा रही है। क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। काफी लंबे समय से क्रिकेट फैंस एशिया कप 2023 का इंतजार कर रहे थे। अब एशिया कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। आपको बता दे कि एशिया कप 2023 का आरंभ आज 30 अगस्त से होने जा रहा है। एशिया कप 2023 के पहले मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

नेपाल और पाकिस्तान के बीच होगा पहला मैच

इस बार आईसीसी ने एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सौंपी है। लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने से मना कर दिया था। जिस कारण आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल अपनाया। इसके बाद अब Asia Cup 2023कुछ मुकाबला पाकिस्तान में खेले जाएंगे और भारतीय टीम अपने सभी मुकाबला श्रीलंका में खेलेगी। आज एशिया कप 2023 का पहला मैच पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड पर आज भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:00 बजे से एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।

पहली बार एशिया कप का हिस्सा है नेपाल

क्रिकेट इतिहास में पहली बार एशिया कप में नेपाल क्रिकेट टीम खेलने जा रही है। नेपाल क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2023 में अपनी जगह बनाई है। नेपाल टीम को एशिया कप 2023 में भारतीय टीम और asia cup पाकिस्तान टीम के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। बल्कि दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान टीम के साथ बांग्लादेश और श्रीलंका टीम शामिल है।

Read More-एशिया कप के लिए पसीना बहा रही Team India, BCCI ने शेयर किया प्रैक्टिस का वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts