साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर लंबे समय से शादी की अटकलें तेज हैं। अब इन चर्चाओं को और हवा देने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो रश्मिका और विजय साल 2026 के फरवरी महीने के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच इस तारीख पर सहमति बन चुकी है और तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन करीबी लोगों का कहना है कि शादी की टाइमलाइन लगभग तय मानी जा रही है। फैंस भी लंबे समय से इस रिश्ते पर मुहर लगने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में यह अपडेट उनके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
इंटीमेट वेडिंग, हेरिटेज लोकेशन और खास मेहमान
खबरों के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को बेहद प्राइवेट और इंटीमेट रखना चाहते हैं। इसके लिए दोनों ने दक्षिण भारत की एक ऐतिहासिक हेरिटेज प्रॉपर्टी को फाइनल किया है, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि शादी में न तो ज्यादा तामझाम होगा और न ही मीडिया की भारी मौजूदगी। दोनों सितारे चाहते हैं कि यह पल पूरी तरह निजी और भावनात्मक रहे। यही वजह है कि वेडिंग गेस्ट लिस्ट भी सीमित रखी गई है। शादी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होंगी, जिसमें सादगी और संस्कारों पर खास जोर दिया जाएगा।
View this post on Instagram
हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
जहां शादी निजी रखी जाएगी, वहीं रिसेप्शन को लेकर प्लान बिल्कुल अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े सितारे, निर्माता-निर्देशक और दोनों के दोस्त शामिल होंगे। माना जा रहा है कि यह रिसेप्शन बेहद शानदार होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड के कई नामी चेहरे नजर आ सकते हैं। रश्मिका और विजय अपने इस खास मौके को इंडस्ट्री के लोगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, इसलिए रिसेप्शन को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर की जाएंगी।
रिलेशनशिप पर चुप्पी, लेकिन प्यार साफ झलकता है
हालांकि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन कई मौकों पर दोनों का बॉन्ड सबके सामने आ चुका है। रश्मिका की फिल्म द गर्लफ्रेंड के सक्सेस इवेंट में विजय का रश्मिका के हाथ पर किस करना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा दोनों को कई बार एक साथ वेकेशन और फैमिली फंक्शंस में भी देखा गया है। उम्र में सात साल का फासला होने के बावजूद दोनों के बीच गहरी समझ और सम्मान साफ नजर आता है। रश्मिका जहां 29 साल की हैं, वहीं विजय 36 साल के हैं, लेकिन फैंस का मानना है कि प्यार के आगे उम्र सिर्फ एक नंबर है। अब अगर ये शादी की खबरें सच साबित होती हैं, तो यह साउथ इंडस्ट्री की सबसे यादगार शादियों में से एक होगी।
Read more-इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत, मंदिर में शादी… 250 KM का सफर, धर्म और समाज के बीच खड़ा बड़ा सवाल
