HomeEntertainment‘मेरे सिर से खून बह रहा है…’ ये रिश्ता क्या कहलाता है...

‘मेरे सिर से खून बह रहा है…’ ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर पर जानलेवा हमला, लाठी से पीटने का VIDEO वायरल

टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर उनकी सोसायटी में हमला, लाठी से की गई पिटाई का वीडियो वायरल। गलत पार्किंग विवाद से शुरू हुई हिंसा, सिर में आई गंभीर चोट। पूरी खबर पढ़ें।

-

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनुज सचदेवा इन दिनों एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना को लेकर चर्चा में हैं। अनुज ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उनकी ही सोसायटी में रहने वाला एक व्यक्ति उन पर लाठी से हमला कर रहा है। वीडियो में आरोपी शख्स गालियां देता हुआ और जान से मारने की धमकी देता नजर आता है। अनुज ने बताया कि यह पूरी घटना उनकी सोसायटी परिसर में हुई, जहां अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। वीडियो सामने आने के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग काफी नाराजगी जता रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गलत पार्किंग से शुरू हुआ विवाद, सिर में आई गंभीर चोट

अनुज सचदेवा के मुताबिक, इस पूरे विवाद की शुरुआत सोसायटी की पार्किंग से हुई। उन्होंने सोसायटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में केवल इतना कहा था कि एक गाड़ी गलत जगह पर पार्क की गई है। इसी बात से नाराज होकर आरोपी शख्स ने पहले उनके कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की और फिर अनुज पर लाठी से वार कर दिया। अनुज ने वीडियो और पोस्ट में बताया कि हमले के दौरान उनके सिर से खून निकलने लगा। बाद में मौके पर पहुंचे दो सिक्योरिटी गार्ड्स ने किसी तरह आरोपी को पकड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार गालियां देता रहा और जान से मारने की धमकियां देता रहा। अनुज ने इस वीडियो को सबूत के तौर पर शेयर करते हुए साफ कहा कि वह चाहते हैं कि सही लोगों तक यह मामला पहुंचे और दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anuj Sachdeva (@apnanuj)

अनुज का दर्द छलका, बोले- पहले नुकसान हो उससे पहले दिखा रहा हूं सच

अनुज सचदेवा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में बेहद भावुक और गंभीर शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा कि वह यह वीडियो इसलिए शेयर कर रहे हैं ताकि अगर भविष्य में उन्हें या उनकी प्रॉपर्टी को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो, तो यह सबूत काम आ सके। उन्होंने आरोपी की पूरी जानकारी भी सार्वजनिक की है और लोगों से अपील की है कि इस मामले में उनकी मदद की जाए। अनुज का कहना है कि एक छोटी सी बात को लेकर इस तरह की हिंसा बेहद डराने वाली है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं और प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई टीवी सितारों ने भी कमेंट कर अनुज के लिए चिंता जताई है।

टीवी से ओटीटी तक मजबूत पहचान, फैंस में गुस्सा

अनुज सचदेवा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर शो से घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा वह सपना बाबुल का बिदाई, साजन घर जाना है, ससुराल गेंदा फूल, साथ निभाना साथिया, मन की आवाज प्रतिज्ञा, वो तो है अलबेला जैसे कई चर्चित टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। रियलिटी शो नच बलिए 9 में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। हाल ही में वह ओटीटी वेब सीरीज ‘छल कपट’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ श्रिया पिलगांवकर, रागिनी द्विवेदी और तुहिना दास जैसे कलाकार थे। अब इस हमले की घटना ने न सिर्फ उनके फैंस को बल्कि पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। सभी को उम्मीद है कि अनुज को न्याय मिलेगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RAED MORE-रैलियों का शोर बेकार? चुनाव से पहले पार्टियों ने चुपचाप बदल दिया खेल, अब बूथ डेटा से तय होगी जीत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts