Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश“कुंवारों की किस्मत खुली!” सरकारी टीचर ने लड़कों को दिया शादी का...

“कुंवारों की किस्मत खुली!” सरकारी टीचर ने लड़कों को दिया शादी का ऑफर, बोली– ‘कमाई मेरी… प्यार तुम्हारा’, वीडियो देखते ही टूट पड़े हजारों लड़के

नई-नई सरकारी टीचर बनी एक लड़की का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेरोजगार लड़कों को शादी का ऑफर देती दिख रही है।

-

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो धूम मचा रहा है, जिसे देखकर बेरोजगार लड़के खुशी से झूम रहे हैं। इस वीडियो में एक नई-नवेली सरकारी टीचर खुद सामने आकर यह घोषणा करती नजर आ रही है कि वह ऐसे लड़के से शादी करने के लिए तैयार है, जिसके पास नौकरी नहीं भी होगी तो कोई दिक्कत नहीं। आमतौर पर जहां लड़कियों के परिवार शादी के लिए लड़के की कमाई और सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं, वहीं इस लड़की ने इस सोच को एक ही झटके में बदल दिया है। उसने कहा है कि वह अपने भविष्य को लेकर बिल्कुल निश्चिंत है, इसलिए उसके होने वाले पति को करियर की टेंशन नहीं लेनी चाहिए।

लड़की की यह सोच सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है और वीडियो देखते ही हजारों बेरोजगार लड़कों की उम्मीदें जाग उठी हैं।

लड़की ने कहा– “मैंने हमारा फ्यूचर सुरक्षित कर लिया है”

वीडियो में खुद को प्रीति बताने वाली इस युवती ने बताया कि उसकी सरकारी स्कूल में टीजीटी टीचर के पद पर पोस्टिंग हो गई है। वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कहती है, “मुझे अपने फ्यूचर हसबैंड को यह बताना है कि आप आराम से काम करो। आपको जो करना है करो। क्योंकि सरकारी नौकरी मैं कर रही हूं और मैंने हमारा फ्यूचर सेव कर लिया है।”
उसकी यह बात सुनकर न सिर्फ बेरोजगार लड़के, बल्कि अन्य यूजर्स भी हैरान हैं। जहां आज के समय में संबंधों में आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं इस लड़की ने एक सकारात्मक और साहसिक संदेश दिया है कि रिश्ते में कमाई से ज्यादा भरोसा और साथ जरूरी है।
लोग इसे “कुंवारों की देवदूत” तक बता रहे हैं और वीडियो तेजी से हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

बेरोजगार लड़कों में खुशी की लहर छाई

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक दिलचस्प और भावुक प्रतिक्रियाएं दिखाई देने लगीं। एक यूजर ने लिखा, “भाई यह तो अब मेरी पत्नी है, कृपया कोई और ट्राई न करे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anup Kumar Anup (@anup_kumar_444)

दूसरे ने मजाक में कहा, “2026 में दुनिया खत्म हो रही है, पहले शादी तो हो जाए।”
एक लड़के ने बॉलीवुड स्टाइल में लिखा, “सबसे पहले अर्थी उसी की उठेगी जिसके सिर पर सहरा होगा… प्यार हो गया है भाई को इस छोरी से।”

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए पूछा, “दीदी, फिर आपके बीएफ का क्या होगा?”
इन कमेंट्स को देखकर साफ पता चलता है कि बेरोजगार लड़के मजाक में ही सही, लेकिन इस ऑफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कई लोगों ने इसे ‘गुड न्यूज़ ऑफ द ईयर’ बताया और सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया।

लोग बोले– “किस्मत वाला होगा जिसे ऐसा लाइफ पार्टनर मिले”

लड़की के इस अनोखे प्रस्ताव को काफी लोग एक जिम्मेदार सोच के रूप में देख रहे हैं। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि समाज में लड़कों पर नौकरी और कमाई का भारी दबाव होता है, ऐसे में अगर कोई लड़की यह कहे कि वह अपने पार्टनर का साथ देने को तैयार है, तो यह बहुत सकारात्मक बात है।

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह लड़की एक मिसाल है, जो रिश्तों को बराबरी और समझ से देखती है। एक यूजर ने लिखा—

“जिस लड़के को यह लड़की मिलेगी वह वाकई किस्मत वाला होगा, क्योंकि सरकारी नौकरी वाली ऐसी समझदार पत्नी मिलना भी किस्मत की बात है।”
वीडियो ने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर समाज में मौजूद कई परंपरागत धारणाओं पर भी हल्का-फुल्का लेकिन प्रभावी सवाल खड़ा किया है। फिलहाल यह वीडियो लोगों का दिन बनाने में सफल हो चुका है और लगातार नए-नए रिएक्शन आ रहे हैं।

Read more-साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा इतिहास रचने को तैयार, सिर्फ 98 रन दूर 20,000 क्लब से

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts